Land Scam : छठे समन के बाद ईडी कार्यालय पहुंचे कमलेश सिंह, अब आगे…

Ranchi : जमीन घोटाले (Land Scam) मामले में पूछताछ के लिए जमीन कारोबारी कमलेश सिंह ईडी कार्यायल पहुंच चुका है। कमलेश सिंह ईडी की छठे समन के बाद आज ईडी कार्यालय पहुंचा है। इससे पहले 5 समन दिये जाने पर कमलेश सिंह ने ईडी से समय मांगा था पर ईडी ने छठा समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। समन में ईडी ने साफ कहा था कि यदि इस छठे समन के बाद हाजिर नहीं होते हैं तो गिरफ्तारी वारंट निकाला जाएगा।

Land Scam : कमलेश सिंह के आवास से मिले थे कैश और कारतूस

बता दें कि जमीन घोटाले मामले में ईडी ने कमलेश के आवास पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान ईडी को आवास से एक करोड़ रुपए कैश और 100 कारतूस बरामद हुए थे। जिसके बाद ईडी ने कमलेश सिंह को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था पर वह हाजिर नहीं हुआ। जमीन घोटाले मामले में चल रहे लगातार कार्रवाई के बीच ईडी ने आज जमीन कारोबारी कमलेश सिंह को छठा समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी ने कमलेश सिंह को लगातार 5 समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था पर छठे समन के बाद कमलेश सिंह हाजिर हुआ है।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...