तेजस्वी का डबल इंजन सरकार पर हमला, कहा- बिहार में मंगलराज या जंगलराज

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार की डबल इंजन सरकार पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन सरकार के चंद घंटों के मंगलराज का अद्भुत आपराधिक नजारा देखिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर दो-दो उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित समूचा अमला आपराधिक घटनाओं को लेकर आपराधिक चुप्पी ओढ़े हुए हैं। तेजस्वी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है।

GOAL Logo page 0001 11 22Scope News

तेजस्वी ने 14 प्वाइंट बताकर किया हमला

तेजस्वी यादव ने करीब 14 प्वाइंट बताकर बिहार सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा कि नवादा में सरेराह महिला को चाकू घोंपा, हालत नाजुक है। पटना में दो बहनों पर चाकू से हमला किया गया दोनों गंभीर रूप से जख्मी है।भागलपुर में बदमाशों ने निर्वस्त्र कर महिला की पीट-पीटकर की निर्मम हत्या कर दी गई। सुपौल में दो बच्चों की निर्मम हत्या कर गड्डे में शव मिला। मुंगेर के डंगरी नदी में महिला का शव मिला। छपरा में कोर्ट जा रहे दो प्रसिद्ध वकीलों की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या की। छपरा में बेखौफ अपराधियों ने युवक को गोली मार तांडव मचाया।

सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर बिहार की डबल इंजन सरकार पर साधा निशाना

तेजस्वी ने आगे कहा कि छपरा में पुलिस टीम पर हमला किया गया। भोजपुर में प्लंबर की हत्या हुई। कोईलवर पुल के पास लाश मिली। मोतिहारी के घोड़ासहन में अपराधियों ने व्यवसायी को गोली मार पैसे लूट फरार हो गए। गोपालगंज में हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारी गई। बगहा में पंचायती के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। आरा में हथियारबंद अपराधियों ने फायरिंग की, क्षेत्र में हड़कंप मचा, युवक को गोली लगी। पटना के मसौढ़ी में अपराधियों ने की कई राउंड फायरिंग की, एक को गोली लगी।

यह भी पढ़े : तेजस्वी ने कहा- मोदी ने जरूर तीसरी बार ली शपथ, काफी मजूबत है विपक्ष

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img