Advertisement
Advertisement

तेजस्वी ने कहा- मोदी ने जरूर तीसरी बार ली शपथ, काफी मजूबत है विपक्ष

पटना : बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री का शपथ लेने पर पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। तेजस्वी ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार शपथ जरूर ली है लेकिन इस बार विपक्ष काफी मजबूत है। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार निर्णायक भूमिका में है।

GOAL Logo page 0001 9 22Scope News

नीतीश कुमार को विशेष राज्य का मांगनी चाहिए दर्जा – तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि सीएंम नीतीश कुमार को इस बार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग करनी चाहिए। देशभर में जाति आधारित गणना करवाना चाहिए। तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी इस बार बहुमत साबित नहीं कर पाई है। मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने जरूर हैं लेकिन इस बार सबसे कमजोर प्रधानमंत्री के रूप में साबित हुए हैं।

बीजेपी को इस पार निष्पक्ष होकर करना होगा काम, नहीं तो संसद में ईंट से ईंट बजेगा – विपक्ष के नेता

मोदी कैबिनेट में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तेजस्वी कहा कि बिहार के लोगों से प्रधानमंत्री बनते हैं लेकिन कहीं ना कहीं बिहार के लोगों को झुनझुना पकड़ाया गया है। लैंड फॉर जॉब मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती चार्ज सीट दाखिल होने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह रूटीन वर्क है इसका कोई मतलब नहीं है। इस बार बीजेपी को निष्पक्ष काम करना होगा नहीं तो पार्लियामेंट में ईंट से ईंट बजेगा।

यह भी पढ़े : फ्लाइट में अगल-बगल बैठे दिखे नीतीश-तेजस्वी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Ranchi Electricity Camp: रांची की 15 पंचायतों में लगेंगे बिजली शिविर,...

 रांची पूर्वी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल की ओर से 20 से 30 नवंबर तक 15 पंचायतों में बिजली शिविर लगाये जायेंगे। जानें तारीख, स्थान और...

Ranchi Railway Station: छठ पूजा पर ट्रेनों में उमड़ी भीड़, मौर्य...

 छठ पूजा पर बिहार और यूपी जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ है। रांची स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस की जनरल बोगियों में यात्रियों को...

Chhath Special Train: छठ पर रेलवे का बड़ा इंतजाम, दिल्ली से...

 छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दिल्ली से विशेष ट्रेनों का संचालन बढ़ाया है। बुधवार को 31...