मिथिलेश का बड़ा बयान, कहा- बक्सर में BJP का 5 साल का बनवास हुआ है तो किसी न किसी रावण का जरूर होगा वध

बक्सर : बक्सर लोकसभा से हारे हुए बीजेपी के नेता मिथिलेश तिवारी ने आज एक बड़ा बयान दे दिया है। पार्टी की समीक्षा बैठक होने के बाद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी हार का मंथन कर रही है। जो बातें सामने आई है उसे सार्वजनिक अभी नहीं किया जा सकता है।

हार की समीक्षा हो रही है जल्द से जल्द बातें सामने आएगी – मिथिलेश तिवारी

मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बक्सर किसी भी कीमत पर हारने वाली हमारी सीट नहीं थी। वह कैसे हम हार गए, इस पर समीक्षा चल रही है। जो भी सीट हटाने को लेकर काम हुआ है वह कुछ दिनों में बातें सामने आ जाएगी। उन तमाम हार की समीक्षा कर पार्टी के सामने रखा जाएगा।

कैकई के माथे पर मंथरा नहीं बैठी होती तो राम को वनवास नहीं होता – बीजेपी नेता

तिवारी ने कहा कि उन बातों को मीडिया के सामने अभी नहीं रखी जा सकती है। उन सभी गलतियों को सुधार करने की कोशिश पार्टी स्तर पर होगी। उदाहरण दिया कैकई के माथे पर मंथरा नहीं बैठी होती तो राम को वनवास नहीं होता। रावण का वध करना था इसलिए राम का वनवास हुआ। अगर बक्सर में बीजेपी का पांच साल का बनवास हुआ है तो बक्सर से किसी न किसी रावण का वध जरूर होगा।

यह भी पढ़े : Breaking : लोस चुनाव के बाद कल CM नीतीश ने बुलायी कैबिनेट की बैठक

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बिहार की...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर पटना स्थित लोकसेवक आवास में हवन-पूजन और कन्या पूजन किया। मां दुर्गा से प्रदेश की सुख-शांति...

JTET Exam 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए हर जिले...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर हर जिले में कंट्रोल रूम और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी होंगे। डीसी परीक्षा नियंत्रक होंगे। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा...

Jharkhand Weather Update: दुर्गापूजा में साफ रहेगा मौसम, रांची में 17...

 झारखंड में दुर्गापूजा के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। 19 से 24 अक्टूबर तक सुबह कोहरा रहेगा। रांची में न्यूनतम तापमान 17...