BUXAR में खूंटा गाड़ कर रहेंगे मिथिलेश तिवारी, कहा…

बक्सर: बक्सर में लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने समीक्षा करने की बात कही है। मिथिलेश तिवारी ने कहा कि भाजपा को शिकस्त सिर्फ बक्सर में नहीं मिली बल्कि औरंगाबाद से शाहाबाद तक भाजपा को हार मिली है और हार की समीक्षा पार्टी करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हार का मुख्य कारण रहे कुछ जयचंद को भी चिह्नित कर उनके ऊपर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मिथिलेश तिवारी ने कहा कि कुछ लोग मतदान से पहले कह रहे थे कि हारने के बाद मिथिलेश तिवारी वापस गोपालगंज चले जाएंगे तो मैं आज कहना चाहता हूं कि जब तक बक्सर की सभी विधानसभा और लोकसभा सीट पर भाजपा को जीत न दिला दूं तब तक के लिए बक्सर में मैं अब खूंटा गाड़ कर रहूँगा। उन्होंने बक्सर की जनता को भोली बताते हुए कहा कि वे कुछ लोगों के बहकावे में आ गए और यहां से राजद के प्रत्याशी ने जीत हासिल कर ली।

उन्होंने बक्सर के नवनिर्वाचित सांसद को उनका वादा याद दिलाते हुए कहा कि वे चुनाव से पहले कहते थे कि बक्सर को अमेरिका और लंदन बना देंगे तो अब उन्हें मौका मिल गया है देखते हैं कि कब तक वे बक्सर की खराब सड़कों को दुरुस्त करवाते हैं। मिथिलेश तिवारी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें भरोसा दिया है कि पार्टी में विभीषण का काम करने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी तो जल्द ही वैसे जयचंद लोगों की सूची प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व को सौंपा जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

दिल्ली में PM MODI से मिले CM NITISH, गृह मंत्री से भी करेंगे मुलाकात

बक्सर से धीरज की रिपोर्ट

BUXAR BUXAR BUXAR

BUXAR

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...