बक्सर : बक्सर लोकसभा से हारे हुए बीजेपी के नेता मिथिलेश तिवारी ने आज एक बड़ा बयान दे दिया है। पार्टी की समीक्षा बैठक होने के बाद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी हार का मंथन कर रही है। जो बातें सामने आई है उसे सार्वजनिक अभी नहीं किया जा सकता है।
हार की समीक्षा हो रही है जल्द से जल्द बातें सामने आएगी – मिथिलेश तिवारी
मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बक्सर किसी भी कीमत पर हारने वाली हमारी सीट नहीं थी। वह कैसे हम हार गए, इस पर समीक्षा चल रही है। जो भी सीट हटाने को लेकर काम हुआ है वह कुछ दिनों में बातें सामने आ जाएगी। उन तमाम हार की समीक्षा कर पार्टी के सामने रखा जाएगा।
कैकई के माथे पर मंथरा नहीं बैठी होती तो राम को वनवास नहीं होता – बीजेपी नेता
तिवारी ने कहा कि उन बातों को मीडिया के सामने अभी नहीं रखी जा सकती है। उन सभी गलतियों को सुधार करने की कोशिश पार्टी स्तर पर होगी। उदाहरण दिया कैकई के माथे पर मंथरा नहीं बैठी होती तो राम को वनवास नहीं होता। रावण का वध करना था इसलिए राम का वनवास हुआ। अगर बक्सर में बीजेपी का पांच साल का बनवास हुआ है तो बक्सर से किसी न किसी रावण का वध जरूर होगा।
यह भी पढ़े : Breaking : लोस चुनाव के बाद कल CM नीतीश ने बुलायी कैबिनेट की बैठक
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अविनाश सिंह की रिपोर्ट


















