पुलिस की बर्बरता आई सामने, घर में घुसकर एक आरोपी की कर दी पिटाई

गोपालगंज : गोपालगंज में महम्मदपुर थाना पुलिस की बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो अबतक सैकड़ों लोग देख चुके हैं। इस 38 सेकेंड का वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे महम्मदपुर थाना की पुलिस गुरुवार की देर रात एक घर में घुसकर एक आरोपी को पकड़ कर पिटाई कर रही है और महिलाओं के साथ बदतमीजी कर रही है। आरोपी के परिजन लगातार पुलिस से गुहार लगा रहे हैं। वायरल वीडियो ने साफ सुना जा रहा है कि आरोपी के परिजन बोल रहे हैं। सर यह ठीक नहीं हो रहा है लेकिन पुलिस आरोपी को पिटाई करते हुए थाने लेकर जा रही है। पुलिस की बर्बरता पुलिस की बर्बरता

पुलिस की बर्बरता – वायरल वीडियो करीब एक सप्ताह पूर्व का महम्मदपुर थाना पुलिस का है

बताया जाता है कि यह वायरल वीडियो करीब एक सप्ताह पूर्व का महम्मदपुर थाना पुलिस का है। आरोपी का नाम अरुण शर्मा है। इसके ऊपर महम्मदपुर थाना में धारा-107 का आरोप है। इसी मामले में बीते एक सप्ताह पूर्व देर रात महम्मदपुर पुलिस आरोपी अरुण शर्मा को गिरफ्तार करने गयी थी और जबरन पकड़ कर पिटाई करते हुए थाने लेकर चली गई। पीड़ित आरोपी के परिजनों ने इसका पूरा वीडियो बनाकर गोपालगंज एसपी को भेज दिया। एसपी सवर्ण प्रभात ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महम्मदपुर थाना के एसआई अनिल सिंह को लाइन हाजिर कर मामले की जांच एसडीपीओ को सौंप दिया है।

दारोगा को लाइनहाजिर किया गया है – एसपी सवर्ण प्रभात

गोपालगंज एसपी सवर्ण प्रभात ने कहा कि महम्मदपुर थाना में एक दारोगा का रात में घुसकर महिलाओं के साथ बदतमीजी का वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले में दारोगा को लाइन हाजिर किया गया है और जांच एसडीपीओ सौपा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल, पब्लिक के साथ फ्रेंडली व्यवहार करने वाली पुलिस का यही रवैया रहा तो पब्लिक का पुलिस पर से विश्वास खत्म हो जाएगा। अब देखना यह है कि जांच के महम्मदपुर थाना में तैनात दरोगा अनिल सिंह और बाकी पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई होती है। पुलिस की बर्बरता पुलिस की बर्बरता

यह भी पढ़े : साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी, 6 गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

IPL 2026: बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा Chris Gayle का...

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक सीजन में सबसे...

खेल अवसंरचना के सुदृढ़ संचालन एवं विशेषज्ञ आधारित विकास पर खेल...

पटना : बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज विकास भवन स्थित खेल विभाग में विभागीय योजनाओं एवं खेल अवसंरचना विकास की विस्तृत...

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन...

रांची : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन हासिल करने का एक वर्ष पूरा किया। यह कॉलेज बिहार और...

बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में नए सत्र से शुरू...

पटना : राज्य में खुलने वाले नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई प्रारंभ करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने...

बकरीद पर हर जिले में चौकसी बढ़ी, अधिकारियों को अलर्ट मोड...

पटना : बकरीद के मौके पर राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को सभी जिलों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img