डबल मर्डर के आरोपी को पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

गया : गया में डबल मर्डर का आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर किया है जिसमें आरोपी नीतीश कुमार घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि आरोपी को तीन गोली पैर में लगी है। पुलिस ने यह एनकाउंटर टनकुप्पा के तेल बिगहा गांव के समीप रविवार की देर रात किया है। वहीं घायल आरोपी को इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि दो दिन पूर्व वजीरगंज थाना क्षेत्र के दखिन गांव में आरोपी नीतीश के द्वारा अपने ही चाचा अशोक सिंह और चचेरे भाई कुणाल को घर में ही गोली मार कर हत्या कर दिया गया था। यह मामला जमीनी विवाद के कारण उत्पन्न हुई थी।

Goal 5 22Scope News

पुलिस ने कल आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार था

हालांकि पुलिस ने कल आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार था और टनकुप्पा के तेल बीघा गांव में छिपा था। तभी पुलिस को सूचना मिली तभी गिरफ्तारी के लिए तेल बीघा गांव पहुंची जहां पुलिस को देखकर आरोपी ने भी पुलिस पर गोली चलाई। जहां जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्तौल दो जिंदा कारतूस, दो धोखा और एक मोबाइल में जब्त किया है। गया के वरीय पुलिस अधिकारी (SSP) आनंद कुमार ने घटनास्थल पर पूरी घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़े : हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जामकर की आगजनी

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Truck Accident: जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा टला! ट्रक चालक...

Jamshedpur Truck Accident: शुक्रवार को टाटानगर के खासमहल इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तेज़ रफ़्तार ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह...

रेल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिवान : सिवान में रेल पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक शराब तस्कर को भारी मात्रा में विदेशी और देसी शराब के...

बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे मिस्त्री को...

सासाराम : चेनारी थाना क्षेत्र के मल्हीपुर में बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे एक बिजली मिस्त्री करंट लगने से बिजली...