NEET Issue : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले – दोषी नहीं बचेंगे, सुप्रीम कोर्ट का हर आदेश माना जाएगा

डिजीटल डेस्क : NEET Issue शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले – दोषी नहीं बचेंगे, सुप्रीम कोर्ट का हर आदेश माना जाएगा। देश में मेडिकल के स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए होने वाली नीट परीक्षा को लेकर इस साल उपजे और लगातार तूल पकड़ते विवाद में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने आज छात्रों से मुलाकात की और कहा कि उनके करियर का पूरा ख्याल रखा जाएगा। आंदोलन कर रहे छात्रों को केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया है कि मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने कोई न कोई हल निकलने का दिया आश्वासन

नीट विवाद सुप्रीम कोर्ट में भी जा चुका है। उसके बाद कोर्ट ने ग्रेस मार्क्स रद्द करते हुए 1563 छात्रों से दोबारा परीक्षा कराने का आदेश दिया था। साथ ही परीक्षा कराने वाली एजेंसी एनटीए से जवाब भी मांगा है। हालात को देखते हुए चिंतित छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अब इन छात्रों से मुलाकात करके मामले का जल्द कोई ना कोई हल होने का आश्वासन दिया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मामले में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से जो भी आदेश आएगा, वह माना जाएगा। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि चूंकि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है इसलिए पहले कोर्ट की कार्यवाही को देखना जरूरी है। इंक्वायरी ऑर्डर भी किया गया है। दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की है. और दोबारा एग्जाम में बैठने का मौका मांगा है।

नीट मामले में सरकार को घेर रही कांग्रेस पर केंद्रीय मंत्री ने बोला हमला

नीट 2024 के रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर आंदोलनरत छात्रों के साथ कांग्रेस भी मुखर है। कांग्रेस ने सरकार के रुख पर सवाल उठाए हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला और कहा कि छात्रों के भविष्य पर राजनीति करना उनकी पुरानी आदत है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति करना ठीक नहीं और विपक्ष छात्रों को गुमराह करना बंद करे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत परीक्षार्थियों के हित सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। परीक्षार्थियों को केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि किसी के भी करियर के साथ खिलवाड़ नहीं होगा। नीट 2024 की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो रही है और अब इस दिशा में बिना किसी भ्रम के आगे बढ़ने की जरूरत है। शिक्षा मंत्री ने आश्वस्त किया कि छात्र निश्चिंत रहें क्योंकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी। उन्होंने आज यूपी के कन्नौज और दिल्ली से आए हर्ष और विकास नाम के छात्रों से मुलाकात की। इन छात्रों के साथ उनके अभिभावक भी उनसे मिले थे। मुलाकात के बाद छात्रों ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उनकी बातों को गौर से सुना और आश्वासन दिया कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आंदोलन कर रहे छात्रों को केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया है कि मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नीट 2024 रिजल्ट के विरोध में प्रदर्शन

परीक्षा पास करने के लिए 10-10 लाख मांगने का लगा आरोप, झारखंड भी चर्चा में

नीट यूजी 2024 रिजल्ट विवाद में नया मामला सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि 16 छात्रों ने नीट परीक्षा पास करने के लिए 10-10 लाख रुपए दिए और गुजरात के गोधरा में एक ही केंद्र पर परीक्षा दी थी। परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों पर नया खुलासा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका से हुआ है। याचिका में कहा गया है कि कथित पेपर लीक और गड़बड़ी की जांच की सीबीआई से कराई जाए। इसमें याचिकाकर्ता हितेश सिंह कश्यप ने अन्य राज्यों (ओडिशा, कर्नाटक, झारखंड) के छात्रों द्वारा गुजरात के गोधरा में एक विशेष केंद्र चुनने पर संदेह जताया है। याचिकाकर्ता ने कहा कि गुजरात के पंचमहल के गोधरा तालुका में ओडिशा, झारखंड और कर्नाटक जैसे दूरदराज राज्यों के 16 छात्रों ने कथित तौर पर नीट पास करने के लिए 10-10 लाख का भुगतान किया और दूसरे राज्यों से होने के बावजूद गुजरात के जय जलाराम स्कूल को अपना केंद्र चुना। बताया जा रहा है कि गुजरात पुलिस ने एक शिक्षक द्वारा 10 लाख रुपये लेने के बाद नीट परीक्षा हल करने की पेशकश के बाद मामला दर्ज किया गया है। याचिकाकर्ताओं ने दावा किया कि पुलिस के अनुसार 26 छात्रों के समूह में शामिल इन 16 छात्रों ने इस केंद्र को चुना था और उनके नाम मुख्य आरोपी तुषार भट्ट (जो स्कूल में भूगोल का शिक्षक और ठएएळ केंद्र का अधीक्षक है) से बरामद सूचियों में पाए गए थे।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस ने प्रणव झा पर लगाया...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है। बोकारो से विशेष जुड़ाव रखने वाले झा के नाम पर...

Bokaro Railway Track Death Mystery: रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों...

 बोकारो के राधानगर पंचायत स्थित लावटांड़ के पास रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। जीआरपी और पुलिस मामले की जांच...

Palamu Train Accident: रजहरा के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 15...

 पलामू के रजहरा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 वैगन पटरी से उतर गए, हालांकि कोई हताहत...

BJP प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, नितिन ने...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार प्रदेश के नवनियुक्त...

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने की विभागीय...

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्ययोजनाओं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img