Big Breaking : लातेहार में बड़ा ट्रेन हादसा, चार की मौत, कई लापता…

Big Breaking

Latehar- लातेहार से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ है जिसमें कई लोगों के मारे जाने की सूचना है। घटना की सूचना पर लातेहार पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में जुट गई है।

सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग की अफवाह

जानकारी के अनुसार सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस जब लातेहार के कमंडीह स्टेशन पर पहुंची उसी वक्त अचानक अफवाह फैला दी कि ट्रेन के इंजन में आग लग गई जिसके बाद यह खबर फैलते ही आनन-फानन में लोग ट्रेन से बाहर कूद गए।

ट्रेन से कटकर 4 लोगों की मौत

उसी दौरान दूसरी ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में लोग आ गए। जिस कारण ट्रेन से कटकर 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस फिलहाल घायल और मृत लोगों की तलाश में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने 4 शव को बरामद किया है। जबकि रात होने के कारण अभी भी कई लोग लापता है। पुलिस उनकी तलाश और राहत कार्य में लग गई है।

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...