सांसद बने झारखंड के सभी चार विधायकों के त्याग पत्र मंजूर

रांची: विधायक रहते हुए सांसद का चुनाव लड़ने वाले झारखंड विधानसभा के चार विधायकों का त्याग पत्र मंजूर कर लिया गया। सभा सचिवालय द्वारा इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है।

चार विधायकों में सबसे पहले हजारीबाग के मनीष जायसवाल का त्याग पत्र मंजूर किया गया। उन्होंने ही सबसे पहले अपना त्याग पत्र दिया था। वे हजारीबाग के सांसद बन चुके हैं।

उनका विधानसभा से त्याग पत्र 10 जून की तिथि से स्वीकार किया गया है। इसी तरह से शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नलिन सोरेन और मनोहरपुर की विधायक जोबा मांझी का त्याग पत्र 13 जून से स्वीकार किया गया है।

नलिन सोरेन दुमका और जोबा मांझी सिंहभूम से सांसद बने हैं। जबकि बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो का त्याग पत्र 12 जून को मंजूर किया गया है।

झारखंड विधानसभा चुनाव में अब छह माह से कम समय बचा है, इसलिए तकनीकी आधार पर अब इन चारों विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव नहीं हो सकेगा। अब झारखंड में सत्ता और विपक्ष दोनों ओर से संख्या बल में दो-दो विधायक कम हो गए हैं। जबकि गांडेय उपचुनाव जीतने से कल्पना सोरेन के रूप में झामुमो का एक विधायक बढ़ गया।

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से नवरात्र शुरू, 17 को दुर्गा...

 10 अक्टूबर को पितृपक्ष समाप्त होगा और 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। रांची में 17 अक्टूबर को प्रतिमा स्थापना और नवपत्रिका प्रवेश...

LPG e-KYC: 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी, सब्सिडी के...

 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा। e-KYC करा चुके ग्राहकों को दोबारा प्रक्रिया नहीं...

NEET PG Answer Key: पहली बार NBEMS जारी करेगा ऑफिशियल आंसर-की,...

NEET PG की ऑफिशियल Answer Key जल्द जारी होगी। NBEMS पहली बार आंसर-की जारी करेगा। उम्मीदवार ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे, रिजल्ट 30 सितंबर तक...