प्रशांत के मार्गदर्शन पर जिला स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

बेतिया : पश्चिम चंपारण जिला के अंतर्गत चनपटिया प्रखंड के सिरिसिया विश्वास के खेल मैदान में जनसुराज के द्वारा जिला स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लगभग सभी प्रखंड के वॉलीबॉल खिलाड़ी भाग ले रहे हैंl इस टूर्नामेंट का आयोजन शाम को पांच बजे से प्रति दिन खेलाया जा रहा हैl इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन कमलेश कुमार के अध्यक्षता में जिला सचिव राजकिशोर चौधरी, प्रखंड महासचिव चंद्र मोहन तिवारी, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी ई. सिकंदर चंद्रा के एवं जिला महासचिव राघवेंद्र पाठक के अथक प्रयास के फलस्वरूप सफल किया जा रहा हैl प्रतिदिन पांच टीम भाग ले रही है।

वहीं 13 जून उद्घाटन के दिन सिर्फ चार मैच खेला गया। जिसमें पहला मैच में बाड़हरवा के टीम को बगही बाघंबरपुर ने हराया। दूसरा मैच में शिकारपुर को बरदहा के टीम ने हराया, तीसरा मैच में वैशाखवा के टीम जमुनिया के टीम ने हराया और अंतिम मैच में बडगांव के टीम को योगिया टोला के टीम ने हराया। उपरोक्त जानकारी जिला प्रवक्ता तरुण बिहारी ने दी।

प्रथम दिन के खेल का उद्घाटन जिला महासचिव के द्वारा फीताकाट कर शुभारंभ किया गया। जिला प्रवक्ता ई. सिकंदर चंद्रा, डा. अर्चना बाला ,और तरुण बिहारी ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कांफ्रेंस के माध्यम से जानकारी दिए। वहीं इस टूर्नामेंट के अध्यक्षता कर रहे कमलेश कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए साफतौर पर बताया कि इस खेल का प्रारूप काफी बड़ा होने वाला है और इस खेल को राज्य स्तर पर भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी जिला के फाइनल विजेता टीम खेलेंगे।

जनसुराज द्वारा हरे हुए टीम को वॉलीबॉल, नेट एवं सभी खिलाड़ियों को प्रतिभा सम्मान प्रमाण पत्र भी दिया गया। उद्घाटन मैच के दिन जिला के गण्यमान लोग भी उपस्थित रहे। जिसमें जनसुराज समर्पित योगापट्टी प्रमुख शंभू माली, पैक्स अध्यक्ष संजय मिश्रा, अखिलेश आजाद, एडवोकेट निरज श्रीवास्तव, गोरख महतो, चंद्रमोहन तिवारी और राजकिशोर चौधरी आदि व्यक्ति उपस्थित रहे। वॉलीबॉल वॉलीबॉल

यह भी पढ़े : छात्रा अपहरण का आरोपित गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजन कुमार की रिपोर्ट

वॉलीबॉल

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...