छात्रा अपहरण का आरोपित गिरफ्तार

नरकटियागंज : पश्चिम चंपारण जिला के नरकटियागंज-शिकारपुर पुलिस ने परसी गांव में छापेमारी कर अपहरण कांड के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान परसी गांव निवासी 22 वर्षीय नितेश कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि विगत जनवरी माह में कोचिंग से पढ़कर लौटने के दौरान एक छात्रा का अपहरण किया गया था।

हालांकि छात्रा अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागकर घर लौट आई थी। मामले में छात्रा के बयान पर शिकारपुर थाने में 27 जनवरी को एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें परसी गांव निवासी नितेश कुमार, मुकेश कुमार, राकेश कुमार और सतीश कुमार समेत अन्य अज्ञात को आरोपित किया गया है। घटना के बाद से सभी आरोपित फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना पर मुख्य आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपितों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि धराए आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े : कमिश्नर अनिल झा पहुंचे मझौलिया, कहा- जल्द होगा किसानों का समाधान

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजन कुमार की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...