हाईकोर्ट में हुई रिनपास में दवा खरीद में अनियमितता मामले की सुनवाई

रांचीः रिनपास में दवा खरीद में अनियमितता मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में हुई.

अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार और रिनपास को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. सुनवाई के दौरान अधिवक्ता पांडे नीरज राय ने कोर्ट को बताया कि दवा खरीदारी के लिए रिनपास ने टेंडर जारी किया था.  टेंडर डालने वाली अन्य कंपनियों ने 10 टेबलेट के दाम कोट किया जबकि एक कंपनी ने मात्र एक टेबलेट का दाम कोट किया और उसे एल वन घोषित कर दिया गया. इसके चलते रिनपास को लगभग 27 प्रतिशत ज्यादा मूल्य चुकाना पड़ रहा है.

इसके साथ ही निविदा की शर्तों के मुताबिक दवा का सप्लायर लोकल होना था, लेकिन  निविदा की शर्तो को उल्लघंन कर बेंगलुरु की कंपनी को ही सप्लायर भी बना दिया गया.

इस पर अदालत ने कहा कि अगर इस बीच दवा खरीद का आदेश जारी होता है तो वह कोर्ट के अंतिम आदेश से प्रभावित होगा.

रिपोर्ट-प्रोजेश

कांके डैम अतिक्रमण मामले में सरकार के शपथ पत्र दाखिल नहीं करने पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...