शिक्षा विभाग ने जारी किया Helpline Number, अनियमतताओं की शिकायत कर सकते हैं घर बैठे

पटना: शिक्षा विभाग का पदभार लेते ही नए अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ एक्शन में आ गए हैं। सबसे पहले उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य भर के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी दी उसके बाद शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन की और अब उन्होंने शिक्षा विभाग से जुडी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। डॉ इस सिद्धार्थ ने शिक्षा विभाग से जुडी शिकायतों के लिए कमांड एंड कण्ट्रोल सेण्टर का दो टॉल फ्री नंबर और पांच व्हाट्सएप नंबर जारी किया है जिसके माध्यम से कोई भी आदमी शिक्षा विभाग से जुड़ी किसी भी अनियमितता की शिकायत कर सकता है।

कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में सुबह 09:30 बजे से शाम के 06:00 बजे तक शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। प्रधानाध्यापक और शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालय भवन और कमरों की स्थिति, मध्याह्न भोजन योजना की आपूर्ति और गुणवत्ता, एमडीएम हेतु थाली की उपलब्धता और उसकी गुणवत्ता, बेंच डेस्क समेत अन्य उपस्कर की उपलब्धता और गुणवत्ता, छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग अलग शौचालय की उपलब्धता एवं उपयोगिता, पेयजल की सुविधा, विद्युत् कनेक्शन, पंखा, ट्यूब लाइट एवं बल्ब की उपलब्धता, आईसीटी लैब की उपलब्धता एवं उपयोगिता समेत अन्य शिकायतों के लिए टॉल फ्री नंबर 14417 और 18003454417 पर कॉल कर सकते हैं।

helpline 22Scope News

वहीं सरकारी विद्यालयों में आधारभूत संरचना से संबंधित शिकायत व्हाट्सएप नंबर 9229206201 पर कर सकते हैं। सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से संबंधित शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर 9229206202, मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) के लिए 9229206203, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय से संबंधित शिकायतों के लिए 9229206204 और साइकिल, पोषक, छात्रवृति, पाठ्य पुस्तक एवं अन्य शिकायतों के लिए 9229206205 पर मैसेज भेज कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। व्हाट्सएप पर शिकायत के लिए शिकायतकर्ता विवरण के साथ ही फोटो वीडियो भी भेज सकते हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में प्राप्त शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

Barh में लोगों से भरी नाव डूबी, 6 लापता

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Helpline Number Helpline Number Helpline Number

Helpline Number

Saffrn

Trending News

DM के निर्देश पर आरा शहर स्थित धरहरा मार्ग पर चला...

आरा : भोजपुर जिले के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आरा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत धनुपरा पुल के आसपास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।...

लोगों की समस्याओ का त्वरित समाधान हो व उन्हें न्याय मिले...

सारण : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सारण जिले के सोनपुर प्रखंड स्थित डुमरी बुजुर्ग पंचायत में 'सबका सम्मान जीवन आसान के तहत जन...

‘सहयोग शिविर’ की आज से शुरुआत, मंत्री अलग-अलग जिलों में लोगों...

आरा/मुजफ्फरपुर/बांका/नौबतपुर : बिहार सरकार की तरफ से आज यानी 19 मई से राज्य के अलग-अलग जिलों में सहयोग शिविर की शुरुआत हो चुकी है।...

Ranchi Ration Scam: अमीरों ने गरीबों का हक छीना, हजारों फर्जी...

 रांची में राशन कार्ड जांच के दौरान आयकरदाता, जीएसटी होल्डर और कंपनी मालिक मुफ्त राशन लेते पकड़े गए। हजारों कार्ड रद्द किए गए हैं।Ranchi...

गोपालपुर कैश बैंक लूटकांड का खुलासा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट...

पटना : पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में 13 मई को हुए कैश बैंक लूटकांड मामले में पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img