‘सहयोग शिविर’ की आज से शुरुआत, मंत्री अलग-अलग जिलों में लोगों की करेंगे जनसुनवाई

आरा/मुजफ्फरपुर/बांका/नौबतपुर/बेतिया/अररिया/कटिहार/मधेपुरा : बिहार सरकार की तरफ से आज यानी 19 मई से राज्य के अलग-अलग जिलों में सहयोग शिविर की शुरुआत हो चुकी है। राज्य के मुखिया सम्राट चौधरी सारण जिले में सहयोग शिविर की शुरुआत की। वहीं बिहार सरकार के मंत्री अलग-अलग जिलों में सहयोग शिविर की शुरुआत की है। बिहार के भोजपुर, मुजफ्फरपुर, बांका, नौबतपुर, बेतिया, अररिया, कटिहार व मधेपुरा में मंत्रियों ने सहयोग शिविर की शुरुआत की। साथ ही सभी मंत्री अपने सरकार की उपलब्धि के बारे में लोगों को बता रहे हैं और जागरूक कर रहे हैं।

भोजपुर जिलांतर्गत विभिन्न पंचायतों में ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया

वही आज भोजपुर जिलांतर्गत विभिन्न पंचायतों में ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कोईलवर प्रखंड अंतर्गत राजपुर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण व युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष-सह-प्रभारी मंत्री के रूप में भोजपुर का आगमन हुआ। उनके आगमन पर भोजपुर पुलिस द्वारा ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान किया गया। तत्पश्चात उन्होंने आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम में सहभागिता की।

Ara Cooperation Camp 1 22Scope News

मंत्री के साथ जिले के DM और SP सहित कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे

इस अवसर पर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राज सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिले के विभिन्न पंचायतों में भी पंचायतवार सहयोग शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य जन शिकायतों को सरल एवं सुलभ माध्यम से प्राप्त कर उनका त्वरित एवं प्रभावी निवारण सुनिश्चित करना है। इसके माध्यम से आम नागरिकों को अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर प्रदान किया गया। साथ ही, प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि आम जनता को त्वरित न्याय एवं राहत मिल सके।

Ara Cooperation Camp 2 22Scope News

मुजफ्फरपुर में आयोजित सहयोग शिविर का मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया उद्घाटन

मुजफ्फरपुर जिला के मुशहरी प्रखण्ड के जमालाबाद पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक बेबी कुमारी जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी कान्तेश मिश्रा के अलावा कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Mantri Dilip Jaishwal 1 22Scope News

Mantri Dilip Jaishwal 2 22Scope News

सहयोग शिविर में कई विभागों के स्टाल लगाए गए थे

सहयोग शिविर में कई विभागों के स्टाल लगाए गए थे। प्रभारी मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल के द्वारा सहयोग शिविर के लाभार्थी को प्रमाण पत्र,जीविका समूह के दीदियों को चेक, दिव्यांगों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल के अलावे अन्नप्राशन दिवस के अवसर पर दो बच्चों को आहार खिलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित सहयोग शिविर प्रत्येक महीना के पहले और तीसरा मंगलवार को आयोजित होगा। आबादी ज्यादा होने की वजह से समस्या समाधान में विलंब हो सकता है लेकिन जरूर होगा।

Mantri Dilip Jaishwal 3 22Scope News

‘मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सहयोग शिविर के माध्यम से NDA की सरकार जनता के द्वार जनता के पास जाकर जनता के काम समस्याओं का निपटारा करने का काम कर रही है’

इस अवसर पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए प्रभारी मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सहयोग शिविर के माध्यम से एनडीए की सरकार जनता के द्वार जनता के पास जाकर जनता के काम समस्याओं का निपटारा करने का काम कर रही है। ताकि जनता को प्रखंड अनुमंडल और जिला का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा। इससे सरकार के पास लंबित समस्या दूर होगा।

Mantri Dilip Jaishwal 4 22Scope News

Mantri Dilip Jaishwal 5 22Scope News

सहयोग शिविर कार्यक्रम में बांका पहुंचे कमिश्नर प्रेम सिंह मीणा

बिहार सरकार द्वारा शुरुआत की गई सहयोग शिविर कार्यक्रम में बांका के अमरपुर प्रखंड के फतेहपुर पंचायत भवन में आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम में भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। साथ ही सरकार के विभागीय स्टाल का जायजा लिया। स्टाल में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं एवं जनता द्वारा प्राप्त आवेदन का जांच कर जल्द से जल्द निष्पादन का आदेश दिया।

Banka Cooperation Camp 22Scope News

Banka Cooperation Camp 1 22Scope News

सहयोग शिविर एक बिहार सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कार्यक्रम है – आयुक्त प्रेम सिंह मीणा

आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने कहा कि सहयोग शिविर एक बिहार सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिसमें पंचायत में ही लोगों की अपने मूलभूत समस्याओं का निदान किया जाएगा एवं कार्य का निष्पादन 30 दिन के अंदर किया जाएगा। सरकार के इस कार्यक्रम से स्थानीय लोगों में खुशी देखी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस कार्य के लिए ब्लॉक एवं जिला मुख्यालय जाना पड़ता था। अब उसके पंचायत में हो रहा है। प्रमंडलीय आयुक्त को पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से जिला पुलिस द्वारा ‘गॉड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

Banka Cooperation Camp 2 22Scope News

नौबतपुर प्रखंड के चिरौरा पंचायत के चिरौरा गांव में ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन, विजय चौधरी ने किया उद्घाटन

पटना जिले के नौबतपुर प्रखंड के चिरौरा पंचायत के चिरौरा गांव में आज सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा समेत कई वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। नौबतपुर में आयोजित सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की भागीदारी देखने को मिली।

Vijay Chaudhary 22Scope News

उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

कार्यक्रम में पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लोगों की समस्याओं के समाधान, योजनाओं की जानकारी और लाभार्थियों को सहायता उपलब्ध कराने को लेकर स्टॉल भी लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। वहीं जीविका दीदियों और पंचायत प्रतिनिधियों की भारी उपस्थिति से कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

Vijay Chaudhary 2 22Scope News

मुख्यमंत्री की सरकार की सोच है कि आपकी समस्या आपके द्वार पर समाधान किया जाए – डिप्टी सीएम विजय चौधरी

इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार की सोच है कि आपकी समस्या आपके द्वार पर समाधान किया जाए। इसी सोच को देखते हुए यह शिविर का आयोजन किया गया हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इच्छा थी कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाए ताकि लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। हालांकि शिविर में आए कुछ लोग का कहना है कि इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है।

Vijay Chaudhary 1 22Scope News

बेतिया जिले के मझौलिया, नौतन व बैरिया प्रखंड क्षेत्र में लगे सहयोग शिविर का मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने किया भ्रमण

बिहार सरकार के अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन आज पश्चिमी चंपारण जिला के मझौलिया, नौतन व बैरिया प्रखंड क्षेत्र में लगे सहयोग शिविर का भ्रमण किया। सहयोग शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर संबधित प्रखंड के सैकड़ों लोगों ने आवेदन दिया।

Mantri Lakhendra Paswan 5 22Scope News

जनता की समस्याओं के समाधान करने के लिए सहयोग शिविर का हर माह लगाने का प्रावधान किया है – मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन

मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने कहा कि सम्राट सरकार ने अपने कैबिनेट के माध्यम समाज के अंतिम पायदान पर रह रहे जनता की समस्याओं के समाधान करने के लिए सहयोग शिविर का हर माह लगाने का प्रावधान किया है। जिसमें की 30 दिन में जनता द्वारा दिए आवेदन पर निष्पादन नहीं होगा तो संबधित पदाधिकारी 30 दिन के बाद स्वत: निलंबित हो जाएंगे।

Mantri Lakhendra Paswan 1 1 22Scope News

लखेंद्र कुमार ने कहा- आज हम मझौलिया प्रखंड के एक विद्यालय में लगे सहयोग शिविर में आए हैं

इस संबंध में मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने बताया कि आज हम मझौलिया प्रखंड के एक विद्यालय में लगे सहयोग शिविर में आए हैं जहां 487 आवेदन अभी तक आया है। जिसमें की 87 फीसदी मामले का निष्पादन कर दिया गया है। शेष 13 फीसदी का भी समाधान जल्द ही कर दिया जाएगा। यह शिविर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देश पर बिहार सरकार के सम्राट चौधरी ने सहयोग शिविर का आयोजन किया है। इस तरह के आयोजन से सरकार के अंतिम पायदान पर रह रहे जनता को विकास का लाभ मिलेगा यही सरकार का उद्देशय भी है।

Mantri Lakhendra Paswan 2 1 22Scope News

मंत्री सह जिला प्रभारी रामचंद्र प्रसाद सहयोग शिविर में शिरकत करने पहुंचे अररिया

बिहार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री सह अररिया जिला प्रभारी मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद आज सहयोग शिविर में शिरकत करने अररिया पहुंचे हैं। मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर पूरे बिहार के जिलों में आयोजित सहयोग शिविर ऐतिहासिक कदम है, जिससे आमलोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कम वाहन प्रयोग करने वाली अपील की भी सराहना की और कहा कि राजस्व बचाने के लिए काफिला में कम वाहनों का प्रयोग जरुरी है। मंत्री ने अररिया के रानीगंज में प्रस्तावित चिड़ियाघर पर अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि जानकारी लेकर इस योजना को मैं आगे बढ़ाऊंगा।

Araia Cooperation Camp 22Scope News

कटिहार में लगा ‘सहयोग शिविर’, मंत्री पहुंचे इलेक्ट्रॉनिक कार से, हजारों शिकायतों का ‘ऑन द स्पॉट’ निपटारा

कटिहार के भवाड़ा पंचायत सरकार भवन में सोमवार को ऐसा नजारा दिखा जहां प्रशासन खुद जनता के दरवाजे पर पहुंचा। बिहार सरकार के ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ अभियान के तहत लगे सहयोग शिविर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोई जमीन विवाद लेकर पहुंचा तो कोई पेंशन, राशन कार्ड और आवास योजना की शिकायत लेकर। खास बात ये रही कि कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

Katihar Cooperation Camp 22Scope News

शिविर में प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, DM और SP समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे

शिविर में प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और एसपी शिखर चौधरी समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने दावा किया कि इलाके में करीब तीन हजार मामलों में से सिर्फ सात मामले ही बाकी हैं बाकी सभी का समाधान कर लिया गया है। शिविर के दौरान मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार इलेक्ट्रॉनिक कार से पहुंचे जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। इस पर मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ाया जा रहा है।

Katihar Cooperation Camp 1 22Scope News

सरकार अब गांव-गांव तक सुविधाएं पहुंचाने के साथ-साथ नई तकनीक और स्वच्छ ऊर्जा पर भी जोर दे रही है – मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार

उन्होंने कहा कि सरकार अब गांव-गांव तक सुविधाएं पहुंचाने के साथ-साथ नई तकनीक और स्वच्छ ऊर्जा पर भी जोर दे रही है। मंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि लोगों की समस्याएं पंचायत स्तर पर ही खत्म हो जाएं ताकि उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी लोगों की समस्याएं सुनीं और कई आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिया। कुल मिलाकर भवाड़ा का सहयोग शिविर सिर्फ शिकायत सुनने का मंच नहीं बल्कि सरकार और जनता के बीच सीधे संवाद और त्वरित समाधान की तस्वीर बनकर सामने आया।

Katihar Cooperation Camp 2 22Scope News

अब सरकार पहुंचेगी गांव-गांव : सहयोग शिविर में मंत्री शीला मंडल का बड़ा दावा, 30 दिन में शिकायतों का समाधान

मधेपुरा में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। जिले के अलग-अलग पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर में प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने लोगों से सीधे संवाद किया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि हर शिकायत का निपटारा 30 दिनों के भीतर किया जाए। सरकार का दावा है कि अब लोगों को दफ्तरों के चक्कर कम लगाने पड़ेंगे और प्रशासन खुद उनके दरवाजे तक पहुंचेगा।

Madhepura Cooperation Camp 22Scope News

मधेपुरा जिले के विभिन्न पंचायतों में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में प्रशासनिक सक्रियता देखने को मिली

मधेपुरा जिले के विभिन्न पंचायतों में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में प्रशासनिक सक्रियता देखने को मिली। गम्हरिया प्रखंड के मुख्य पंचायत, सिंहेश्वर के सुखासन पंचायत और मधेपुरा प्रखंड के भदौल-बुधमा पंचायत में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए प्रशासनिक टीम पहुंची। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सह मधेपुरा की प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने शिविर में पहुंचकर आम लोगों और पीड़ितों से सीधे संवाद किया। इस दौरान जिलाधिकारी अभिषेक रंजन और पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह भी मौजूद रहे।

Madhepura Cooperation Camp 1 22Scope News

मंत्री ने कहा- सहयोग पोर्टल के जरिए अब लोगों को शिकायतों के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे

मंत्री ने कहा कि सहयोग पोर्टल के जरिए अब लोगों को शिकायतों के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकार खुद लोगों तक पहुंचकर समस्याओं के समाधान की दिशा में काम कर रही है। हर शिकायत का निपटारा 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। लोगों को समय पर न्याय और प्रशासनिक सहायता मिले, इसके लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

Madhepura Cooperation Camp 2 22Scope News

मंत्री ने कहा- सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम करना है

मंत्री ने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम करना है। ताकि लोगों की समस्याओं का पारदर्शी और त्वरित समाधान हो सके। सरकार की इस पहल से लोगों को कितनी राहत मिलती है और शिकायतों का निपटारा तय समय सीमा के भीतर होता है या नहीं, इस पर अब लोगों की नजर बनी रहेगी।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : सहयोग शिविर कल से : पंचायतों में होगी जनसुनवाई, मौके पर समाधान

नेहा गुप्ता. संतोष कुमार, दीपक कुमार, अवनीश कुमार, दीपक कुमार, मंटू भगत, रतन कुमार और रमण कुमार की रिपोर्ट

Highlights

BFCL में फर्स्ट एडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, कर्मचारियों को मिल...

रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) में कर्मचारियों की सुरक्षा को मज़बूत करने और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की क्षमता बढ़ाने के मकसद...

बिहार पुलिस SI परीक्षा : रद्द करने की मांग, पटना कॉलेज...

पटना : बिहार पुलिस की दारोगा परीक्षा का प्रश्‍न पत्र कथ‍ित रूप से लीक होने का आरोप लगाते हुए अभ्‍यर्थियों ने सोमवार यानी 15...

गिरिडीह में झामुमो का BLA-2 प्रशिक्षण सह बूथ सम्मेलन, SIR को...

गिरिडीह: रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने गिरिडीह के उत्सव उपवन ऑडिटोरियम में BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) के लिए SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन)...