गोपालपुर कैश बैंक लूटकांड का खुलासा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट मामले में 4 अपराधी गिरफ्तार, चौथा बदमाश एनकाउंटर में घायल

पटना : पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में 13 मई को हुए कैश बैंक लूटकांड मामले में पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पहले तीन अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनकी निशानदेही पर चौथे आरोपी को पकड़ने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। जिसमें चौथा अपराधी घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटे गए 5 लाख नकद और 4 आईफोन बरामद किए गए हैं – SSP कार्तिकेय के शर्मा

घटनास्थल पर पहुंचे पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटे गए पांच लाख रुपए नकद और चार आईफोन बरामद किए गए हैं। जिनकी कुल कीमत करीब आठ लाख रुपए बतायी जा रही है। इसके अलावा हाफ एनकाउंटर में घायल अपराधी की बाइक भी जब्त की गई है। पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क और अन्य फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Patna SSP 1 22Scope News

Patna SSP 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : पटना पुलिस की बड़ी सफलता, फरार चल रहे 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...

Karbigahiya Mithapur Flyover: रेल यात्रियों का सफर होगा आसान, CM सम्राट...

Karbigahiya Mithapur Flyover, पटना: राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री...