नवादा: एक तरफ राज्य की सरकार कह रही है कि माफियाओं का हम अंत करेंगे वहीं दूसरी तरफ राज्य में आये दिन माफिया लगातार पुलिस पर हमले कर रहे हैं। ताजा मामला है नवादा का जहां बालू माफियाओं ने छापेमारी में गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया। माफियाओं ने पुलिस टीम को ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश की जिसमें एक एएसआई जख्मी हो गए। घटना नवादा के सिरदला थाना क्षेत्र की है जहां अवैध बालू खनन की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम को बालू माफियाओं ने ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश की।

पुलिस पर हमले में एक एएसआई संजीत कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हे पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सिरदला थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि लौंद गांव के समीप अवैध रूप से बालू खनन कर अन्यत्र ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद एएसआई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर ट्रेक्टर को पकड़ना चाहा इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने उन्हें रौंद डाला। घटना में एएसआई संजीत बुरी तरह से जख्मी हो गए।
घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां से डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। वहीं ट्रैक्टर समेत चालक भागने में कामयाब रहा। मामले में पुलिस कार्रवाई में जुट गई है, फ़िलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- भोजपुर में Selfie लेने के चक्कर में चार लड़के बहे गंगा में, खोजबीन जारी
नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
ASI ASI ASI
ASI
Highlights



















