NDA की राज्य और केंद्र सरकार पर बरसे माले विधायक, कहा…

पटना: औरंगाबाद के नवीनगर में छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में अब राजनीति शुरू हो गई है। मामले में भाकपा माले विधायक रामबली सिंह ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई करने की मांग करते हुए राज्य सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है, पहले भी घट चुकी है। दो दिन पहले टेकारी में एक मांझी का हाथ काट कर फंदे से लटका दिया गया। बिहार में अपराध इस कदर बढ़ा हुआ है कि कोई भी इससे अछूता नहीं है।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि नीतीश कुमार जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलने की बात करते हैं तो आज क्या हुआ है? उनके राज्य में कोचिंग जा रही एक छात्रा की हत्या कर दी गई, दलित समाज से आने वाले एक मांझी का हाथ काट दिया गया है। यह एनडीए की सरकार जब तक रहेगी बिहार में आपराधिक घटनाओं पर लगाम नहीं लगने वाला है।

इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष पद पर चुनाव को लेकर भी बड़ा बयान दिया और कहा कि एनडीए में लोकसभा अध्यक्ष का पद नीतीश कुमार या चंद्रबाबू नायडू को देना चाहिए। क्योंकि इन दोनों के बलबूते ही सरकार चल रही है। उन्होंने के सी त्यागी के एक बयान पर जवाब देते हुए कहा कि वह उनका व्यक्तिगत राय हो सकता है लेकिन नीतीश कुमार का इतिहास रहा है कि वे बगैर समझौते सरकार में शामिल नहीं हो सकते हैं।

उन्होंने सरकार में शामिल होने के लिए कुछ न कुछ समझौता जरूर किया होगा। नीतीश कुमार हमेशा बिहार को स्पेशल राज्य का दर्जा दिलाने की मांग करते रहे हैं अभी उनके पास सब कुछ है फिर भी वे मौन धारण किये हुए हैं। उन्हें केंद्र की सरकार से स्पेशल पैकेज के साथ ही स्पीकर पद की मांग करनी चाहिए क्योंकि 2019 में जब भारतीय जनता पार्टी ने अपने नेता ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष बनाया था तो वह सिर्फ सत्ता के पक्षदार रहे।

उन्होंने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करवा दी थी। इसके साथ ही कई अन्य सदस्यों को भी निलंबित किया गया था। अगर नीतीश कुमार या नायडू को अध्यक्ष पद नहीं दिया जाता है तो फिर विपक्ष भी अध्यक्ष पद पर अपना उम्मीदवार उतारेगी।

Barh में लोगों से भरी नाव डूबी, 6 लापता

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

NDA NDA NDA NDA

NDA

Highlights

Saffrn

Trending News

बिहार में Prohibition Law पर सख्ती, मंत्री मदन साहनी ने दिए...

बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मंत्री मदन साहनी ने अवैध शराब के 100% विनष्टीकरण और तस्करी...

संथाल गांव की कलाकार पहुंची राष्ट्रीय मंच पर, जानिए कौन हैं...

Bokaro News: बोकारो ज़िले के चंदनकियारी ब्लॉक के संथाल लगला गाँव की प्रतिभाशाली लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम को प्रतिष्ठित 'बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' के...

Saraikela में जंगली हाथी का आतंक, स्कूल समेत कई घरों को...

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां ज़िले के चांडिल ब्लॉक में बिद्री, रांगाडीह और पुरानडीह गांवों में एक जंगली हाथी ने भारी तबाही मचाई, जिससे लोगों में...

बिहार में Heritage Conservation को मिलेगी नई दिशा, पुरातात्विक स्थलों के...

 बिहार में पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए स्पेशल विंग का गठन होगा। कला एवं संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा में सचिव ने...

Bihar News: बिहार में Green Energy को बढ़ावा, पश्चिम चंपारण में...

 बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में ₹120.74 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक CBG प्लांट स्थापित होगा। परियोजना से 370 रोजगार के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img