पटना: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, नवनिर्वाचित सांसद डॉ मीसा भारती, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी, उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा,राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, भोला यादव, राज्यसभा सांसद संजय यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित राजद के अन्य नेताओं ने अपने संयुक्त वक्तव्य में मुस्लिम भाइयों को ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी।
कहा कि ईद उल अजहा कुर्बानी का त्यौहार है और यह पर्व समर्पण और बलिदान का बेहतरीन मिसाल है। नेताओं ने कहा कि मुल्क में समाजी अखलाक और भाईचारा की मजबूती के लिए के लिए हम सबको छोटी बड़ी कुर्बानी देनी पड़ी तो उसके लिए तैयार रहना होगा, क्योंकि मुख्तलिफ मजहबों के लोगों का एहतराम करना हमारी संस्कृति और पहचान है। एक दूसरे के साथ मिलकर हम सभी ईद उल अजहा के त्यौहार को मनाएं और एक दूसरे के खुशियों में शामिल हो जिससे गंगा जमुना संस्कृति को मजबूती मिल सके।
NDA की राज्य और केंद्र सरकार पर बरसे माले विधायक, कहा…
पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
RJD RJD RJD
RJD
Highlights


















