RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर एक बार फिर से आज नामांकन करेंगे लालू यादव

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राष्टीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर एक बार फिर से पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) आज यानी 23 जून को नामांकन करने जा रहे हैं। लालू यादव अगर निर्विरोध चुने गए तो 13वीं बार राजद के अध्यक्ष होंगे। बताया जा रहा है कि वह एक बार फिर से निर्विरोध चुन लिए गए हैं लेकिन केवल औपचारिकता बाकी है। राष्ट्रीय जनता दल का गठन साल 1997 में जनता दल से अलग होने के बाद हुआ था।

goal 22Scope News

राजद के सांगठनिक सत्र 2025-2028 के लिए अब अंतिम चरण शुरू हो चुका है – चित्तरंजन गगन

पार्टी के राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने कहा कि राजद के सांगठनिक सत्र 2025-2028 के लिए अब अंतिम चरण शुरू हो चुका है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नामांकन के पहले की सारी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। 23 जून को पटना स्थित राजद के केंद्रीय कैंप कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचन्द्र पूर्वे के समक्ष सुबह 10 से दोपहर दो बजे के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा।

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा- RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अभी पूरी तरह फिट हैं

राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव फिट हैं। पार्टी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ही होंगे। कभी-कभी उनकी तबीयत नासाज रहती हैं। लेकिन बिना लालू यादव के मुहर के पार्टी में कोई भी निर्णय नहीं लिया जाता है। लालू यादव का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में जाहिर है कि बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजद अध्यक्ष के पद पर कोई नया चेहरा नजर नहीं आएगा। राजद का गठन साल 1997 में जनता दल से अलग होने के बाद हुआ था। राजद के बनने के बाद से ही लालू यादव लगातार पार्टी अध्यक्ष बने हुए हैं। 28 सालों से लालू यादव इस पद आसीन हैं। बहरहाल, बता दें कि पांच जुलाई को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा।

आलोक मेहता ने कहा- अध्यक्ष पद के लिए लालू यादव के प्रस्तावक हम हैं

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए आज नामांकन हो रही है। लालू प्रसाद यादव आज नामांकन भरेंगे। जिसको लेकर राजद के विधायक व पूर्व मंत्री आलोक मेहता ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए लालू यादव के प्रस्तावक हम हैं। लालू यादव ही अध्यक्ष होंगे। इसके साथ ही साथ सत्ता पक्ष की ओर से सवाल उठाए जाने को लेकर कहा कि पहले वह अपने को देख ना वह कहां पर परिवारवाद में है या नहीं मेरे यहां चुनावी प्रक्रिया है, यहां कोई भी अध्यक्ष बन सकता है। मंगनी लाल मंडल प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। एक चुनावी प्रक्रिया के तहत लालू यादव भी अध्यक्ष होंगे।

Alok Mehta 22Scope News
आलोक मेहता ने कहा- अध्यक्ष पद के लिए लालू यादव के प्रस्तावक हम हैं

यह भी पढ़े : लालू यादव ही रहेंगे RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सिद्दीकी ने कर दिया क्लियर

विवेक रंजन की रिपोर्ट

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...