Hazaribagh सांसद मनीष जायसवाल ने रजरप्पा में की पूजा…

Hazaribagh : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल ने चुनाव जितने के तुरंत बाद अपने लोकसभा क्षेत्र में जनता का आभार जताने के लिए धन्यवाद यात्रा की शुरुआत की। पिछले लोकसभा चुनाव में प्रचंड मतों से चुनाव जीताकर हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से सांसद बनने के लिए मतदाताओं का आभार जाता रहे हैं।

इसी कड़ी में बड़कागांव और मांडू विधानसभा क्षेत्र के बाद रविवार को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अपनी धन्यवाद यात्रा के साथ मनीष जायसवाल क्षेत्र में जनता के बीच दिखे। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में धन्यवाद यात्रा निकालने से पहले सांसद मनीष जायसवाल रामगढ़ जिले के प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे।

यहां उन्होंने मां छिन्नमस्तिका का विशेष पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मनीष जायसवाल के पूजा-अर्चना के पश्चात रजरप्पा मंदिर धार्मिक न्यास समिति के पदाधिकारी और सदस्य छोटू पंडा, राकेश पंडा, पोपेश कुमार पंडा सहित अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा मां छिन्नमस्तिका मन्दिर का तस्वीर भेंटकर और चुनरी ओढ़ाकर स्वागत और सम्मान किया गया।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...