झारखंड की जेलों में नाइट पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश

रांची: जेलों की सुरक्षा को लेेकर राज्य सरकार और जेल प्रशासन काफी गंभीर है। इस मामले में जेल आईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने जेलों की सुरक्षा को लेकर लगातार कई तरह के निर्देश दे रहे है।

इसी क्रम में उन्होंने सभी जेल अधीक्षकों को पत्र लिख कर सुरक्षा ऑडिट करने का निर्देश दिया है। पत्र में सुरक्षा ऑडिट के अलावा सुरक्षा से कई बिंदुओं का अनुपालन प्रतिवेदन भी समर्पित करने को कहा है।

उन्होंने जेल मैनुअल को ध्यान में रखते हुए सभी जेलों में नाइट पेट्रोलिंग कराने का भी निर्देश दिया है। साथ ही सभी जेलों की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जेलों में नाइट पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने को कहा है। जेल आईजी ने सभी जेलों से सुरक्षा अंकेक्षण रिपोर्ट जल्द से जल्द जमा करने को कहा है।

साथ ही सभी जेलों में सशस्त्र आर्म्स बल के साथ स्टैंड-2 की कार्रवाई नियमित रूप से कराने, अकस्मात परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी स्टेक होल्डर जैसे जेल प्रशासन, पुलिस प्रशासन, फायर बिग्रेड एवं जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा, मॉक ड्रिल, अलार्म परेड की कार्रवाई करने को कहा है।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...