दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त ने पूजा कमिटी के साथ की बैठक, रानी बांध जल जमाव रहा चर्चा का मुद्दा, जानिए डीसी ने क्या कहा…

धनबादः दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त वरुण रंजन ने शनिवार को समाहरणालय में पूजा समितियों के साथ बैठक कर साफ सफाई, पानी, बिजली, सड़क सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की और उनकी समस्या और सुझाव को सुना. बैठक में रानी बांध के निकट सड़क पर जल जमाव का मुद्दा छाया रहा. उपायुक्त ने इस मुद्दे के समाधान के लिए चार बिंदुओं पर कार्य करने की बात कही है.

इसमें सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने, भूली ए ब्लॉक के पंडाल के पास शौचालय की साफ सफाई कराने, केंदुआ में नियमित जलापूर्ति कराने, करकेंद, केंदुआ, वासेपुर आरा मोड़, भूली थाना से नया बाजार सुभाष चौक तक तथा श्याम नगर से भूली ए ब्लॉक तक स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने, रेलवे ट्रेनिंग स्कूल भूली से कुसुंडा तक की सड़क, गया पुल अंडर पास की सड़क को ठीक कराने के सुझाव प्राप्त हुए.

उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर नगर निगम ने रात में कचरा उठाने की व्यवस्था की है। वहीं पूजा पंडाल के पास मेला लगाने वाले आयोजक को साफ सफाई की जिम्मेदारी देनी होगी‌. इसके लिए उन्हें विभिन्न स्थानों पर डस्टबिन रखने होंगे और उसके स्वयंसेवक यह सुनिश्चित करेंगे कि मेला परिसर में सफाई रहे. स्ट्रीट लाइट के लिए नगर निगम ने सात सदस्यीय नाइट पेट्रोलिंग टीम तैयार की है. जो अभी से लेकर छठ पूजा तक रात में विभिन्न क्षेत्रों में जाकर स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करेगी.

उपायुक्त ने कहा कि त्योहार के मद्देनजर गया पुल अंडरपास की सड़क सहित अन्य खराब सड़कों के गड्ढों को भरकर उसे दुरुस्त किया जाएगा। जिससे दुर्गा पूजा में श्रद्धालु सुगमता से आवाजाही कर सके. उन्होंने रानी बांध के पास सड़क पर हो रहे जल जमाव के बारे में बताया कि निकासी को लेकर वार्ता की जा रही है. फिलहाल जल जमाव को नगर निगम द्वारा पंपिंग कर हटाया जाएगा.

ड्रेनेज सिस्टम को लेकर ISM से वार्ता, सम्प निर्माण और अन्य पहलुओं पर बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है. बहुत जल्द इस पर निष्कर्ष निकाल कर कार्य किए जाएंगे. साथ ही कहा कि जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आगामी 14 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. जिसमें दुर्ग पूजा को लेकर जिला प्रशासन के दिशा निर्देश से पूजा समितियों को अवगत कराया जाएगा.

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...