19 व 20 जून को राज्य में चलेगी 50 किमी की रफ्तार से हवा

रांची: मौसम विभाग का जो अनुमान है उसके अनुसार 19 और 20 जनू को राज्य के कई स्थालों पर गर्जन के साथ-साथ हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश की प्रबल संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना है। वज्रपात को लेकर भी अलर्ट किया गया है।

बिहार और बंगाल सीमा इस्लामपुर में मानसून पहुंच चुका है। यह 19 और 20 जून को बंगाल- बिहार के पूर्वी इलाके को कवर कर लेगा। इस दौरान यहां झमाझम बारिश हो सकती है।

वहीं 19 जून से ही झारखंड के भी कई हिस्सों में बारिश की प्रबल संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एससी मंडल ने बताया कि झारखंड में 20 से 22 जून के बीच मानसून प्रवेश कर जाएगा।

अभी तक परिस्थितियां अनुकूल नहीं बन रहा थीं, लेकिन 19 जून से बारिश होने की संभावना बनती दिखाई दे रही है। अब यह देखना होगा कि बारिश किस रफ्तार में और कितनी होती है।

इसके बाद ही मानसून डिक्लेयर किया जा सकता है। अगर बारिश कम हुई तो प्री मानसून की बारिश होगी। मौसम केंद्र के अनुसार अगले तीन दिनों तक झारखंड में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है।

सोमवार को राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ी है। गढ़वा 43.8 डिग्री, पलामू 43.7 डिग्री और रामगढ़ में 42.6 डिग्री तापमान रहा। वहीं चतरा, लातेहार, लोहरदगा, जामताड़ा, देवघर, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़ व हजारीबाग में हीटवेव चली।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

पाकुड़ पुलिस ने लौटाई 31 लोगों की खुशियां, ऑपरेशन मुस्कान में...

पाकुड़: जिले में चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता...

आज का राशिफल और पंचांग 22 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 22 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

रेलवे स्टेशन या मवेशियों का ठिकाना? पाकुड़ के प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़: पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक...