भाजपा के नेताओं ने ही चुनाव हराया: सीता सोरेन 

दुमकाः सीता सोरेन ने भाजपा के राज्य ईकाई पर गंभीर आरोप लगया है। मीडिया से बात करते हुए सीता सोरेन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उनके हार का मुख्यकारण भाजपा के कई नेताओं का उनका सपोर्ट नहीं करना था। सीता सोरेन ने पार्टी के नेताओं पर ही हार का ठीकरा फोड़ा है।

गंभीर आरोप लगाते हुए सीता सोरेन ने कहा है कि  भाजपा के नेताओं ने ही चुनाव हराया है।

सीता सोरेन ने दुमका और जामताड़ा के जिला अध्यक्षों के साथ ही पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व मंत्री डा. लुईस मरांडी, सारठ के विधायक रणधीर सिंह, जामताड़ा के प्रभारी व पूर्व जिला अध्यक्ष निवास मंडल के साथ ही पार्टी के प्रदेश महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रदीप वर्मा लोकसभा चुनाव में संताल परगना के प्रभारी बनाए गए थे। सीता सोरेन ने कहा कि इन नेताओं ने मिलकर मेरे और पार्टी के साथ गद्दारी की। चुनाव के दौरान ये लोग भले ही मेरे साथ खड़े थे, लेकिन काम विरोधी दल का कर रहे थे।  देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक-एक सीट पर चुनाव जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रहे थे।

इसी कड़ी में वह दुमका में भी जनसभा करने आए थे, लेकिन इसकी लाज भी जिला संगठन व कुछ नेताओं ने नहीं रखी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सीता ने कहा कि ऐसे नेताओं को अब अविलंब झामुमो का झंडा उठा लेना चाहिए। सीता सोरेन ने कहा कि मुझे हराने में शामिल पार्टी के लोगों ने संगठन को नुकसान पहुंचाने के साथ ही पार्टी फंड की भी लूट और बंदरबांट की। सीता ने कहा कि हार के बाद उनके स्तर से शीर्ष नेतृत्व को भेजे गए रिपोर्ट में इन बातों की जानकारी दी गई है।

Saffrn

Trending News

Menstrual Hygiene Initiative: दरभंगा के स्कूल में लगी Sanitary Pad Vending...

दरभंगा की लदहो पंचायत में महिला जनप्रतिनिधियों की पहल पर मिडल स्कूल में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन और डिस्पोजल यूनिट स्थापित की गई। किशोरियों...

India-Nepal Border Security: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सीमा पर सख्ती बढ़ाने...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। सीमा पर तस्करी, नकली नोट और संदिग्ध गतिविधियों पर...

Jharkhand Tool Room Internship 2026: रांची में Summer Training और Free...

झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम रांची ने Summer Internship 2026 और निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जानें कोर्स, फीस, योग्यता और...

नागर विमानन मंत्रालय पटना हवाई अड्डा के रनवे के विस्तार को...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में नागर विमानन विभाग, भारत सरकार और सिविल...

भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img