Rupauli विधानसभा उपचुनाव चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं बीमा भारती, राबड़ी आवास से निकलने के बाद…

पटना: लोकसभा चुनाव हारने के बाद पूर्व विधायक एवं पूर्णिया लोकसभा सीट से राजद की उम्मीदवार बीमा भारती की नजर अब रुपौली विधानसभा उपचुनाव पर है। रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में टिकट के लिए बीमा भारती आज राबड़ी आवास पहुंची। राबड़ी आवास से निकलते हुए बीमा भारती से जब पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने कहा कि शाम में पार्टी का सिंबल मिल जाएगा।

बीमा भारती ने कहा कि मैं दूसरी पार्टी से आई थी लोग ठीक से समझ नहीं सके इसलिए मुझे लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा लेकिन इसका ये मतलब थोड़े है कि हार गए तो राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में भी मैं रुपौली विधानसभा में लीड कर रही थी और यह दिखाता है कि रुपौली विधानसभा में आज भी जनता का मेरे प्रति प्यार है।

मैं एक बार फिर रुपौली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ूंगी और मुझे पूर्ण विश्वास है कि मैं जीतूंगी। उन्होंने कहा कि चुनावों में हार जीत लगी रहती है इसका मतलब ये नहीं है कि राजनीति छोड़ देंगे। बीमा भारती ने कहा कि शाम तक सिंबल मिल जाएगा। चुनाव मेरे परिवार से मैं या मेरे पति लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें- Jehanabad में जमीनी विवाद में चली गोली, 1 व्यक्ति घायल

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्टh

Rupauli Rupauli Rupauli

Rupauli Rupauli

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...