Rupauli से बीमा भारती होंगी RJD की उम्मीदवार, तो मिल रही है ये प्रतिक्रिया…

Rupauli

पटना: लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में एक बार फिर से विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां की जा रही है। विधानसभा उप चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रुपौली विधानसभा सीट पर एनडीए की तरफ से जदयू के कलाधर पांडेय मैदान में हैं तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन से एक बार फिर जदयू से राजद में गई बीमा भारती पर राजद ने भरोसा जताया है।

बता दें कि बीमा भारती रुपौली विधानसभा क्षेत्र से जदयू की विधायक थी लेकिन उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए जदयू की सदस्यता छोड़ कर राजद ज्वाइन कर लिया कर विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। लोकसभा चुनाव में बीमा भारती बहुत बुरी तरह से हारी फिर भी राजद ने एक बार फिर से विधानसभा उप चुनाव में उनके ऊपर भरोसा जताया है। इसको लेकर एक तरफ जहां इंडिया गठबंधन और राजद के नेता उनका समर्थन किया है तो एनडीए के नेता हमला बोल रहे हैं।

मामले में पत्रकारों से बात करते हुए राजद के पूर्व एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि बीमा भारती विधानसभा सदस्यता छोड़ कर लोकसभा चुनाव लड़ी थी। हालांकि जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद नहीं दिया और वह हार गई तो अब एक बार फिर से हमारा फर्ज बनता है कि उन्हें विधानसभा चुनाव में मौका दिया जाए। यही वजह है कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीमा भारती पर अपना भरोसा जताया है।

इसके साथ ही भाकपा माले विधायक रामबली सिंह यादव ने कहा कि कोई किसी पर मेहरबान नहीं होता है बल्कि लालू यादव ने स्थानीय समीकरण को देखते हुए उन्हें टिकट दिया है। लालू यादव ही नहीं बल्कि महागठबंधन को पूरा भरोसा है कि बीमा भारती एक बार फिर से रुपौली विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करेंगी।

भाजपा ने बीमा भारती को टिकट दिए जाने पर महागठबंधन और राजद पर तीखा हमला किया और बीमा भारती को बलि का बकरा बता दिया। भाजपा प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि लालू यादव को कोई उम्मीदवार नहीं मिल रहा था इसलिए उन्होंने एक बार फिर से बीमा भारती को बलि का बकरा बना दिया है। कुंतल कृष्ण ने कहा कि रुपौली विधानसभा सीट हमेशा ही एनडीए का सीट रहा है और इस बार भी एनडीए उस सीट पर जीत दर्ज करेगा। हार की वजह से कोई भी उम्मीदवार रुपौली विधानसभा सीट पर महागठबंधन से चुनाव नहीं लड़ना चाह रहे हैं तो लालू यादव ने बीमा भारती को बलि का बकरा बना दिया।

यह भी पढ़ें- NEET धांधली मामले में एक छात्रा पूछताछ के लिए पहुंची EOU ऑफिस

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्टh

Rupauli Rupauli Rupauli Rupauli

Rupauli

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...