Araria में शुरू होने से पहले ही पानी में समा गया पुल

Araria : अररिया में एक अर्द्ध निर्मित पुल नदी में ढह गया। पुल अररिया के सिकटी प्रखंड के बकरा नदी में गिर गया। बताया जा रहा है कि पुल करीब 12 करोड़ की राशि से निर्मित किया जा रहा था। पुल निर्माण पूर्ण हो जाने के बाद सिकटी और कुर्साकांटा प्रखंड के बीच सड़क मार्ग होता। अभी पुल पर आवागमन शुरू भी नहीं हुआ था और यह नदी में समा गया।

बताया जा रहा है कि नेपाल में मूसलाधार बारिश की वजह से सिकटी प्रखंड से गुजर रही बकरा नदी में उफान आ गया जिसकी वजह से पुल नदी में गिर गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बकरा नदी पर पांच वर्ष पहले भी एक पुल बनाया गया था लेकिन उस वक्त नदी ने ही अपना रास्ता बदल लिया था उसके बाद इस नदी पर एक अन्य पुल का निर्माण किया जा रहा था ताकि दो प्रखंड के बीच आवागमन सुगम हो सके।

पुल गिरने का कारण नेपाल में मूसलाधार बारिश की वजह से नदी में आई उफान बताई जा रही है। पुल का तीन पाया बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है साथ ही ऊपर बना गार्टर भी नदी में समा गया। पुल गिरने से स्थानीय लोगों में काफी रोष व्याप्त है और लोग आरोप लगा रहे हैं कि घटिया निर्माण की वजह से पुल नदी में समाया है।

मामले में सिकटी विधानसभा के विधायक विजय कुमार मंडल ने बताया कि पुल का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा किया जा रहा था। हमें उम्मीद थी कि पुल मजबूत बनेगा लेकिन पहली ही बारिश में शुरू होने से पहले ही पुल नदी में समा गया। पुल का गिरना संवेदक और विभागीय अधिकारियों के भ्रष्टाचार की पोल खोलता है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के संवेदक पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए साथ ही दोषी विभागीय अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 12 करोड़ रूपये की लगत से पुल निर्माण किया जा रहा था लेकिन सब पानी में चला गया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Patna Airport को मिली उड़ाने की धमकी

ARARIA ARARIA ARARIA

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...