Madhubani में एक पुल हुआ ध्वस्त

मधुबनी : बिहार में सिर्फ इस वर्ष ही पुल गिरने का सिलसिला जारी है। मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड के भरिया बिशनपुर पंचायत के सोनावरी गांव में पश्चिमी कोशी नहर पर लाखों रुपए की लागत से बना पुल बीते वर्ष 2023 में लाखों रुपए से रिपेयरिंग के बाद पुल गिर पड़ा। इस पुल के बारे में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की पुल तकरीबन 18 वर्ष पुराना था। वहीं गिरे पुल का पूरा वीडियो कैमरे में कैद है इसे देखने से पुल के निर्माण में बरती गई घोर अनियमितता और लूट खसोट को उजागर करता है जिससे साफ पता चलता है की पुल का फाउंडेशनबहुत ही घटिया रहने के कारण पुल गिर गया। बिहार में पहला पुल गिरने की घटना यही नहीं है। पुल गिरने के बाद जान जोखिम में डाल कर ग्रामीण नहर पार कर आते जाते हैं।

इसको लेकर मधुबनी स्थित पश्चिमी कोशी नहर के अभियंता ब्रजेश कुमार निराला ने बताया की पुल काफी पुराना था। पश्चिमी कोशी नहर प्रमंडल मधुबनी के द्वारा बीते वर्ष 2023 में रिपेयरिंग का कार्य किया गया था। गिरे पुल की जगह जल्द नए पुल का निर्माण कार्य किया जाएगा। पुल फाटक लगेगा जिससे आसपास के ग्रामीणों किसानों के खेत में सिंचाई केलिए पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा। 18 वर्ष पुराने पुल के गिरने की घटना ने पुल के घटिया निर्माण व कमजोर फोंडेशान को लेकर पुल निर्माण करने वाले एजेंसी पर लोगों ने कार्यबाई की मांग की है।

यह भी पढ़े : नाव पर सवार होके शादी करने चले दूल्हा और बाराती

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अमर कुमार की रिपोर्ट

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...