Jharkhand Weather Update 19-06-2024 : अगले 3 दिन हल्के मध्यम दर्जे के वर्षा की प्रबल संभावना

रांची : Jharkhand Weather के मिजाज में 19 जून के लिए सबसे अहम Update यह है कि बुधवार को पूरे Jharkhand में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता हैं, हालांकि अभी भी कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी या हीट वेव की स्थिति भी रहेगी। मौसम विभाग ने देश में मानसून वाली गतिविधियों के ताजा आकलन के आधार संभावना जताई है कि राज्य में अगले 3 दिन तक हल्के से मध्यम दर्जे स्तर की वर्षा की प्रबल संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के रांची कार्यालय के अनुसार, राज्य में अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।

अगले 24 घंटे में कहीं गरज के साथ वर्षा होगी तो कहीं हीट वेव की स्थिति बनेगी

इसी क्रम में Jharkhand Weather विभाग के रांची कार्यालय ने बताया कि 3 दिनों के बाद तापमान की नई स्थिति में कोई बड़ा बदलाव तत्काल होने का कोई अहम संकेत इस समय नहीं है। अगले 24 घंटों में राज्य के उत्तर पश्चिमी तथा निकटवर्ती उत्तरी भागों में कहीं – कहीं हीट वेव की स्थिति रहेगी। साथ ही राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा के झोंका बहने के आसार हैं एवं वज्रपात का भी अंदेशा व्यक्त किया गया है। इसी क्रम में आसार व्यक्त किया गया है कि राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है एवं तेज हवा के झोंके का असर देखने को मिल सकता है। साथ ही वज्रपात होने की भी आशंका व्यक्त की गई है।

बीते 24 घंटे में रांची में हुई बारिश तो डाल्टनगंज में तपिश ने सताया

Jharkhand Weather विभाग से जारी ब्योरे के मुताबिक, बीते 24 घंटे में राज्य में कहीं – कहीं आंधी के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक बारिश राजधानी रांची के ओरमांझी में 32.6 मिमी दर्ज हुई है। इसी के साथ बीते 24 घंटे में राज्य के पलामू, गढ़वा और रामगढ़ में भीषण हीट वेव की स्थिति रही जबकि चतरा, लातेहार, लोहरदगा, जामताड़ा, देवघर, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़ और हजारीबाग में हीट वेव की स्थिति रही। बीते 24 घंटे में डाल्टनगंज में सबसे ज्यादा तपिश रही। वहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि जमशेदपुर में रात का तापमान सबसे कम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Jharkhand में 19 जून का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 26 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 37 और न्यूनतम 27, गुमला में अधिकतम 38 और न्यूनतम 26, हजारीबाग में अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 38 और न्यूनतम 25, बोकारो में अधिकतम 40 और न्यूनतम 26, पलामू में अधिकतम 42 और न्यूनतम 30, लोहरदगा में अधिकतम 38 और न्यूनतम 26, लातेहार में अधिकतम 40 और न्यूनतम 30, गढ़वा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 30, चतरा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 30, कोडरमा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 30, देवघर में अधिकतम 39 और न्यूनतम 28, धनबाद में अधिकतम 39 और न्यूनतम 28, दुमका में अधिकतम 39 और न्यूनतम 27, गिरिडीह में अधिकतम 39 और न्यूनतम 28, गोड्डा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28, जामताड़ा में अधिकतम 39 और न्यूनतम 27, पाकुड़ में अधिकतम 39 और न्यूनतम 27, साहिबगंज में अधिकतम 37 और न्यूनतम 28, सिमडेगा में अधिकतम 36 और न्यूनतम 24, सराइकेला में अधिकतम 38 और न्यूनतम 26, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 38 और न्यूनतम 26 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

Pappu Khan Arrest: मोतिहारी में STF की बड़ी कार्रवाई, केसरिया प्रमुख...

Pappu Khan Arrest: पूर्वी चंपारण जिले में एक अहम ऑपरेशन के तहत, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने केसरिया ब्लॉक प्रमुख के पति नाज़ अहमद...

Chirkunda BJP Worker Meeting: चिरकुंडा में भाजपा का मेगा मिलन समारोह,...

Chirkunda BJP Worker Meeting: निरसा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिरकुंडा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा एक 'कार्यकर्ता मिलन समारोह' आयोजित किया गया। इस...

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...