Jharkhand Weather Update 04-06-2024 : गढ़वा, पलामू और चतरा में हीट वेव का अलर्ट, दक्षिण पूर्वी हिस्सों में हल्के दर्जे की बारिश के आसार

रांची : Jharkhand Weather के मिजाज में 4 जून के लिए सबसे अहम Update यह है कि मंगलवार को पूरे Jharkhand में मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिल सकते हैं। गढ़वा, पलामू और चतरा में कहीं – कहीं हीट वेव का यलो अलर्ट जारी हुआ है। साथ ही राज्य के दक्षिण पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है जबकि शेष में मौसम शुष्क रहने एवं आसमान के साफ रहने का संकेत है। अधिकतम तापमान में तत्काल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा लेकिन अगले 4 दिनों में इसमें 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी की संभावना है।

Jharkhand Weather विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि बीते 24 घंटे में राज्य में कई स्थानों पर तेज हवा के झोंकों के साथ ही हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश गुमला में 31 मिमी. दर्ज हुई है जबकि लातेहार के नेतरहाट में 26 मिमी. बारिश हुई। बोकारो, देवघर, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, सिमडेगा और लोहरदगा में भी बूंदाबांदी हुई है। इस दौरान Jharkhand में सबसे गर्म डाल्टनगंज रहा जहां तापमान 41.1  डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सबसे कूल चाईबासा रहा जहां तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।

Jharkhand में 4 जून का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 28 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 40 और न्यूनतम 29, गुमला में अधिकतम 42 और न्यूनतम 28, हजारीबाग में अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 41 और न्यूनतम 27, बोकारो में अधिकतम 41 और न्यूनतम 28, पलामू में अधिकतम 45 और न्यूनतम 30, लोहरदगा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 28, लातेहार में अधिकतम 43 और न्यूनतम 30, गढ़वा में अधिकतम 45 और न्यूनतम 30, चतरा में अधिकतम 44 और न्यूनतम 30, कोडरमा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 27, देवघर में अधिकतम 41 और न्यूनतम 27, धनबाद में अधिकतम 41 और न्यूनतम 27, दुमका में अधिकतम 39 और न्यूनतम 27, गिरिडीह में अधिकतम 41 और न्यूनतम 27, गोड्डा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28, जामताड़ा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 27, पाकुड़ में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28, साहिबगंज में अधिकतम 39 और न्यूनतम 28, सिमडेगा में अधिकतम 39 और न्यूनतम 26, सरायकेला में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

Pappu Khan Arrest: मोतिहारी में STF की बड़ी कार्रवाई, केसरिया प्रमुख...

Pappu Khan Arrest: पूर्वी चंपारण जिले में एक अहम ऑपरेशन के तहत, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने केसरिया ब्लॉक प्रमुख के पति नाज़ अहमद...

Chirkunda BJP Worker Meeting: चिरकुंडा में भाजपा का मेगा मिलन समारोह,...

Chirkunda BJP Worker Meeting: निरसा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिरकुंडा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा एक 'कार्यकर्ता मिलन समारोह' आयोजित किया गया। इस...

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...