Hazaribagh डीसी का बड़ा एक्शन, 6 सीओ को किया शो-कॉज…

Hazaribagh : हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय इन दिनों काफी एक्शन मूड में दिख रही है। रांची में सीएम चंपई सोरेन की समीक्षा बैठक में शामिल होने के बाद हजारीबाग लौटते ही 6 अंचल कार्यालय पर कड़ी कार्रवाई की है। डीसी ने सभी से दो दिनों में स्पष्टीकरण का नोटिस जारी किया है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : राजस्थान गैंग का डोडा पकड़ाया, कई बोरों में… 

यह कार्रवाई वैसे अंचल कार्यालय पर की गई है जहां काफी संख्या में म्यूटेशन एलपीसी तथा अन्य मामले लंबित है एवं बिना कारण बताएं काफी संख्या में म्यूटेशन रद्द किए गए हैं। इन 6 अंचल कार्यालय में सदर अंचलकार्यालय, बड़कागांव अंचल कार्यालय, बरकट्टा अंचल कार्यालय, बरही अंचल कार्यालय, पदमा अंचल कार्यालय, कटकमदाग अंचल कार्यालय के अंचलाधिकारी शामिल है।

लंबित मामलो को लेकर कार्रवाई

हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय ने जानकारी देते हुए बताया कि वैसे अंचल कार्यालय जिनमें अतिरिक्त कर्मचारियों की भी नियुक्ति की गई है ताकि मामले लंबित न हो फिर भी वहां काफी संख्या में मामले लंबित है लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है वैसे कार्यालय को चिन्हित कर कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें- Pakur clash : दो समुदाय में झड़प, घर आग के हवाले, पत्थरबाजी और बमबाजी के बीच हुआ… 

उन पर भारतीय दंड संहिता के हिसाब से फाइन भी किया गया है तथा दो दिनों में उनसे जवाब मांगा गया है। वह इस कार्रवाई का लोगों ने भी स्वागत किया है तथा यह अपील भी की है कि यह कार्रवाई लगातार निरंतर जारी रहना चाहिए तथा ऐसी कार्रवाई से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...