Dhanbad में 18 मार्च को महापौर व वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण, तैयारियां पूरी

Dhanbad: Dhanbad नगरपालिका निर्वाचन 2026 के तहत धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह 18 मार्च को आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त आदित्य रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

शपथ ग्रहण 18 मार्च को सुबह 10:00 बजे से होगा

Dhanbad नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण 18 मार्च को सुबह 10:00 बजे समाहरणालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में कराया जाएगा। वहीं चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के लिए समाहरणालय के तृतीय तल स्थित कक्ष संख्या 314 में कार्यक्रम आयोजित होगा।

शपथ ग्रहण के बाद उप महापौर एवं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होगी

शपथ ग्रहण के बाद उप महापौर एवं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 12:30 बजे से 1:00 बजे तक नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी, जबकि 1:00 बजे से 1:30 बजे तक वैध उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी।

इसके बाद 1:30 बजे से 1:45 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित है। 1:45 बजे से 2:15 बजे तक मतपत्र तैयार किए जाएंगे और 2:15 बजे से 3:00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। मतगणना 3:00 बजे से 3:15 बजे तक की जाएगी तथा 3:15 बजे से 3:30 बजे के बीच परिणामों की घोषणा कर प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके उपरांत 3:30 बजे से 4:00 बजे तक उप महापौर एवं उपाध्यक्ष को शपथ दिलाई जाएगी।

जिला प्रशासन ने पूरे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं और अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

 

 

 

 

 

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर मिलने की जानकारी सामने आई है। नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता और...

Ranchi Drug Syndicate: रांची में अंतरराष्ट्रीय नशा कारोबार का खुलासा, युवती...

 रांची में एनसीबी ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा कर युवती समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमडीएमए और गांजा जब्त, जांच जारी।Ranchi...