जिन्होंने आजादी की लड़ाई नहीं देखी वे देख रहे BJP सरकार में गुलामी की प्रक्रिया- डॉ अखिलेश

पटना: जिन्होंने आजादी की लड़ाई नहीं देखी वे भाजपा सरकार में गुलामी की प्रक्रिया देख रहे हैं। राष्ट्रभक्ति का स्वांग भरने वालों को मैं कहना चाहता हूं कि स्वतंत्रता सेनानियों की जिन्दगी से सीख लेकर इसकी परिभाषा को समझें और अनुकरण करें। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार विभूति डॉ अनुग्रह नारायण सिंह की 136वीं जयंती के अवसर पर ये बातें कही। वे पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में मंगलवार को आयोजित महान स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के प्रथम वित्तमंत्री अनुग्रह बाबू के जयंती समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अनुग्रह बाबू उन बिरले विभूतियों में थे जिन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई भी लड़ी और आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण में अपना अनूठा योगदान दिया। बिहार के प्रथम वित्तमंत्री के तौर पर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह के साथ आधुनिक बिहार की पटकथा लिखी। डॉ सिंह ने कहा कि अनुग्रह बाबू स्पष्ट वक्ता थे तथा सादा जीवन उच्च विचार की प्रतिमूर्ति थे। उनका दरबाजा गरीबों, पिछड़ों तथा असहायों के लिये हमेशा खुला रहता था। उन्होंने कहा कि अनुग्रह बाबू स्वतंत्रता आन्दोलन के संग्राम में महात्मा गांधी के नेतृत्व में डॉ राजेन्द्र प्रसाद, स्व ब्रजकिशोर प्रसाद, मौलाना मजहरूल हक, डॉ श्रीकृष्ण सिंह जैसे नेताओं के साथ कंधे-से-कंधे मिलाकर देश की स्वाधीनता की लड़ाई लड़ी।

आज कृतज्ञ राज्य अनुग्रह बाबू के योगदान को स्मरण कर उनके चरण में शत-शत नमन कर रहा है। इसके पूर्व डॉ अनुग्रह नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जयंती समारोह में कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, डॉ समीर कुमार सिंह, लाल बाबू लाल, आनंद माधव, दिनेश कुमार, उदय शंकर पटेल, प्रदुमन कुमार, राहुल पासवान, सुदय शर्मा, विश्वनाथ बैठा, राजनन्दन कुमार, राज छविराज, निधि पाण्डेय, अमित यादव, मो अबदुल बाकी, संतोष कुमार, सत्येन्द्र सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह ने भी भाग लिया एवं अनुग्रह बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें- CM Nitish ने समीक्षा बैठक में कहा, ‘संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति को समझने के लिए जिलाधिकारी जाएं क्षेत्र में’

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्टh

आजादी की लड़ाई आजादी की लड़ाई आजादी की लड़ाई

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...

Khunti Crime News: खूंटी में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की...

 खूंटी के अड़की में आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शव...