दो आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म

सिमडेगा : दो आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक लड़की के साथ दो लड़कों ने और दूसरी लड़की के साथ आधा दर्जन से अधिक लड़कों ने दुष्कर्म किया है।

पीड़िता के परिजनों ने घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है।जिसके बाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।घटना 18 जून की है। घटना को लेकर मामला शुक्रवार को दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक,दोनों लड़कियों को फोटोशूट के बहाने बुलाया गया था। पहले से परिचित होने के कारण ये लड़कियां फोटोशूट के लिए युवकों के साथ चली गईं।

इसके बाद दोनों लड़कियों को एक वाहन में बिठाकर सिमडेगा से बानाबीरा इलाके में ले जाया गया। जहां उन्हें जंगल में रखा गया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया।

घटना के बाद पीड़िताओं ने घर पर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी।जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर मुफस्सिल थाने पहुंचे और आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मुफस्सिल थाना कांड संख्या- 6/24, धारा-376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने संबंधित इलाकों और आरोपियों के घरों में छापेमारी की और देर रात 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

आदिवासी आदिवासी

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...

Ranchi Crime News: पहाड़ी टोला में 40 लाख की चोरी, बेटी...

 रांची के पहाड़ी टोला में बंद घर से करीब 40 लाख रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान चोरी। बेटी की शादी के लिए...

Hazaribagh Double Murder: दहेज के लिए राहुल-पूजा की हत्या, 6 दोषियों...

 हजारीबाग के इचाक दोहरे हत्याकांड में अदालत ने राहुल और पूजा की हत्या के मामले में छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।...