Advertisment

Gumla: नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Gumla: जिले में एक आदिवासी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग का अपहरण कर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र की है।

Gumla: नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार, नाबालिग शुक्रवार को परेड देखने गई थी। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच रात करीब नौ बजे लड़की रोती हुई घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता के अनुसार, तीन युवकों ने उसे जबरन बाइक में बैठा कर शंख नदी के जंगल की ओर ले गया, जहां तीनों युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

इसके बाद शनिवार को परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...