PK का बड़ा बयान, ‘Orchestra देखना छोड़ बिहार में जिस दिन 10 हजार की भीड़ स्कूल के सामने खड़ी होगी उस दिन…;

ऑर्केस्ट्रा देखना छोड़ बिहार में जिस दिन 10 हजार की भीड़ स्कूल के सामने खड़ी होगी उस दिन बिहार का बच्चा कलेक्टर बनेगा

पटना: जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आधा पेट खाइए, लेकिन अपने बच्चों को पढ़ाइए। वही वो हथियार है, पढ़ाई से ही जीवन सुधरेगा। कोई नेता आपको ये बात नहीं बताएगा। अगर, आपके चार बच्चे हैं, आप बहुत गरीब हैं, उसमें से एक बच्चे को भी पढ़ाइए लेकिन पढ़ाइए। अगर, आपका एक भी बच्चा पढ़-लिखकर निकल गया, तो पूरे परिवार को गरीबी से निकाल देगा।

अगर आप अपने बच्चों को नहीं पढ़ाइएगा, तो जीवन भर आपके बच्चों को खिचड़ी ही खाना पड़ेगा, मजदूरी करना पड़ेगा और आपको नाली-गली के लिए, पांच किलो अनाज के लिए नेताओं के सामने भीख मांगनी पड़ेगी। आधा खाना खाइए या मत खाइए, मजदूरी कीजिए लेकिन अपने बच्चों को पढ़ाइए, इसी से जीवन सुधरेगा।

गांव के लोगों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि यहां जितने लोग आए हैं, मैं दावा करता हूं कि उनमें कोई भी आदमी ऐसा नहीं है जो ये देखने के लिए विद्यालय में गया हो कि उनका बच्चा पढ़ रहा है या नहीं। आज अगर ऑर्केस्ट्रा, नाच आ जाए तो पूरे जवार के दस हजार आदमी वो देखने के लिए चले जाएंगे।

आपको नाच देखने का समय है, भारत, पाकिस्तान, पुलवामा आपको समझ में आ रहा है। हिंदू-मुसलमान करने की समझ है, आपको अपनी जाति की चिंता है। लालू जी का लड़का कैसे मुख्यमंत्री बनेगा उसकी चिंता है। मोदी जी का 56 इंच का सीना आपको दिख रहा है। लेकिन, अपने बच्चों की बर्बादी आपको नहीं दिख रही है। तो आपके बच्चे नहीं भोगेंगे तो भला और कौन भोगेगा।

यह भी पढ़ें- Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य पुजारी का निधन

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Orchestra Orchestra Orchestra

Orchestra

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन...

Hemant Soren News: दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन शनिवार को संथाली...

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...