उत्तर प्रदेश : Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य पुजारी का निधन हो गया। उनके निधन से उत्तर प्रदेश के बनारस समेत पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में 121 वैदिक ब्राह्मणों का नेतृत्व करने वाले मुख्य पुजारी काशी के पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन हो गया। लक्ष्मीकांत दीक्षित राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही वर्ष 2021 में काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर लोकार्पण पूजन में भी शामिल थे। दिवंगत पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित के परिजनों ने बताया कि सुबह उनकी तबियत बिगड़ी और कुछ देर बाद उनका निधन हो गया।
उनकी भारतीय सनातन और संस्कृति में गहरी आस्था थी। उनके निधन की जानकारी मिलने के बाद सनातन परंपरा में विश्वास करने वाले लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त तय करने वाले गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने भी शोक जताया और कहा कि यह सनातन जगत की अपूरणीय क्षति है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos


















