आटा चक्की के पास अपराधियों ने कई राउंड गोली चलाकर फैला दी दहशत

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के आलमगंज थाना अंतर्गत दुर्गा चरण लेन आटा चक्की के पास अपराधियों ने कई राउंड गोली चलायी। गोली चलाने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। बतलाया जाता है कि दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने कई राउंड गोली चलाई। लोग कुछ समझ पाते तबतक अपराधियों ने कई चक्र गोलियां चला दी। लोग इधर-उधर भागने लगे। लोग समझ ही नहीं पाए कि क्या मामला है।

आपको बता दें कि घटना की खबर सुनकर आलमगंज की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोग कुछ बता नहीं पा रहे हैं लेकिन पुलिस मौके की सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज में अपराधी मोटरसाइकिल से भागत नजर आए। जांच की बाद ही पता चलेगा कि मामला क्या है। आलमगंज थाना क्षेत्र के कई इलाकों में नशेड़ियों, गेसिंग धंधा और शराब विक्रेता हरेक गली, नुक्कड़ और चौराहों पर इन लोगों ने जाल फैला रखा है। साथ ही कई पकड़े भी जाते हैं और जेल भी जाते हैं। जेल से छूट जाने के बाद फिर वहीं काम करते हैं। गुप्त सूचना के आधार पर कुछ लोगों ने यह बतलाया कि यह सब नशा करने वाले अपराधी हैं जो वर्चस्व फैलाने के लिए इस तरह का दहशत पैदा कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : कानपुर के अजीत ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

उमेश चौबे की रिपोर्ट

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...