23.8 C
Jharkhand
Wednesday, October 4, 2023

Greivance Redressal

spot_img

अपराधियों ने जनप्रतिनिधि को बनाया निशाना, पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली

हाजीपुर : बिहार में लगता है पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। बिहार में पत्रकार, शिक्षक और पुलिस को अपराधी ने निशाना बनाने के बाद अब जनप्रतिनिधि को अपराधियों ने निशाना बनाया है। मॉर्निंग वॉक करने निकले पैक्स अध्यक्ष को घटारो चौक पर पहुंचे ही अपराधियों ने गोली मारी कर घायल कर दिया है। अपराधियों ने मौके पर पांच गोली फायरिंग किया जिसमें दो गोली पैक्स अध्यक्ष को लगी है। घायल का इलाज निजी अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है। आसपास लगे कैमरा में अपराधियों कि गतिविधियों कैद हो गया है। मौके पर पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घायल कि स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल को दो गोली लगी हुई है। पैक्स अध्यक्ष का पहचान ललन सिंह के रूप में हुआ है।

बताया गया है कि एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधी ने पुरे घटना को अंजाम दिया और घटनास्थल से फरार हो गया है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से पुलिस ने खोखा भी बरामद किया। मौके पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंच कर पूरे मामले कि जांच पड़ताल में जुट गई है। हाजीपुर के अस्पताल में लालगंज विधायक संजय सिंह भी पहुंच कर घायल का हाल चाल जाना है। विधायक ने सरकार पर जम कर हमला भी बोला है। इस सरकार में अपराधिक घटना बढ़ा है अब कोई सुरक्षित नहीं है।

https://22scope.com/patna-polices-action-against-crime-continues-3-criminals-arrested/

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Related Articles

Stay Connected

87,000FansLike
947FollowersFollow
260FollowersFollow
125,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles