Flood से नुकसान को रोकने के लिए गृह मंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश में बाढ़ प्रबंधन की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल समेत कई वरीय अधिकारी शामिल हुए। बैठक में गृह मंत्री ने अधिकारियों से देश भर में बाढ़ से निपटने की तैयारियों के बारे में जानकारी ली और कई निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में गृह मंत्रालय और अन्य विभागों के सचिव, जल संसाधन, नदी विकास और नदी संरक्षण, पृथ्वी विज्ञान विभाग, पर्यावरण, जंगल और जलवायु परिवर्तन, सड़क, परिवहन, राजमार्ग के अधिकारी, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, एनडीएमए के सदस्य, एनडीआरएफ और आईएमडी के डायरेक्टर जनरल भी शामिल हुए। बता दें कि देश भर में बारिश का मौसम शुरू होते ही कई राज्यों में बाढ़ तबाही मचाने लगती है। बाढ़ की वजह से हर वर्ष करोड़ों रूपये का नुकसान होता है तो हजारों लोगों की जान भी चली जाती है।

यह भी पढ़ें- BJP MP विवेक ठाकुर ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा ‘स्वाभाविक है…’

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Flood Flood Flood

Flood

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...