BJP MP विवेक ठाकुर ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा ‘स्वाभाविक है…’

पटना: नीट नीट परीक्षा में धांधली का मुद्दा अब राष्ट्रीय राजनीति का मुद्दा बन गया है। विपक्ष सरकार पर लगातार हमले कर रही है और निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है। सत्ता पक्ष की तरफ से भी विपक्ष के नेताओं पर पलटवार हो रहा है। इसी कड़ी में भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है।

विवेक ठाकुर ने कहा कि तेजस्वी यादव का परीक्षा में धांधली मामले के जांच पर सवाल उठाना जायज ही है क्योंकि जांच का हर एंगल उनके घर की तरफ जा रहा है। ऐसे में स्वाभाविक है कि उन्हें घबराहट हो रही होगी। वे अपने ऊपर से ध्यान को घुमाने की कोशिश कर रहे हैं। अनुसंधान में अब तक तक उनके सहयोगियों की संलिप्तता सामने आ रही है और उनके घर से तार जुड़ रहा है। अब अनुसन्धान के बाद ही पता चलेगा कि सच क्या है।

विवेक ठाकुर ने तेजस्वी पर हमला करते हुए कहा कि वे शिक्षा और बेरोजगारी की बात करके प्रश्न पत्र लीक करते रहेंगे यही उनका काम है। वह शिक्षा की बात करते हैं कम से कम वे शुरुआत करके स्कूली शिक्षा तो पूरी कर लें। वहीं एनटीए के महानिदेशक को पद से हटाए जाने के सवाल पर विवेक ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय व्यवस्था पर काम करिये। देश भर में कानून आ गया है, केंद्र ने भी पारित किया है और राज्य में भी पारित किया गया।

यह भी पढ़ें- NEET परीक्षा धांधली मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ‘बड़े स्तर पर हुई है धांधली’

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

BJP MP BJP MP BJP MP

BJP MP BJP MP

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...