अंधविश्वास : मिट्टी में दफन मृत बच्ची पहुंची अस्पताल, परिजन का दावा- जिंदा है इसे दिजिए ऑक्सीजन

नवगछिया : नवगछिया में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दिन पूर्व एक बच्ची की मृत्यु बीमारी के वजह से हो गई थी। जिसे परिवार वालों ने मिट्टी में दफन कर दिया था। लेकिन झाड़-फूंक करने वाली ओझा के चक्कर में आकर परिवार वालों ने मृत बच्ची को जमीन से निकाल कर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाकर जमकर हंगामा किया और बच्ची के जिंदा होने की बात कही। मामला यही तक नहीं रुका झाड़-फूंक करने वाली महिला ने अनुमंडल अस्पताल पहुंच कर वहां भी मृत हो चुकी बच्ची का झाड़-फूंक के जरिए जिंदा करने का दावा करने लगी।

अब आपको हम पूरा मामला बताते है। नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया आदर्श थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी के रहने वाले भगवाना महतो की 10 महीने पुत्री हंसिका कुमारी का पिछले दो दिनों से नवगछिया के एक निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है। जहां उसकी तबियत ज्यादा खराब होने के बाद उसे परिजन भागलपुर के तिलकामांझी चौक पर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची की मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार वाले उसे नवगछिया लाकर मिट्टी में दफन कर दिया था। लेकिन झाड़-फूंक करने वाली महिला सोनी देवी ने दावा किया की मेरे शरीर पर भगत आते है। उन्होंने ही कहा है कि तुम्हारी बच्ची जिंदा है उसे अस्पताल लेकर चलो मैं मृत हो चुकी बच्ची को जिंदा कर दूंगी। जिसके बाद परिवार वाले उसके झांसे में आ गए और मिट्टी में दफन बच्ची को जमीन से निकाल कर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के साथ अनुमंडल अस्पताल पहुंच गए और वहां डॉक्टरों से कहा कि बच्ची जिंदा है और इसे ऑक्सीजन दीजिए। झाड़-फूंक करने वाली महिला सोनी देवी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हीं बच्ची का फूल और पानी से झाड़-फूंक करने लगी।

डॉक्टरों ने परिजन को बताया कि बच्ची की मौत हो चुकी है तो मृत बच्ची के परिजन और ग्रामीण अस्पताल में हंगामा करने लगे। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधक के द्वारा नवगछिया थाना को फोन किया। जिसके बाद पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत किया गया और झाड़-फूंक करने वाली महिला सोनी देवी को कस्टडी में लेकर थाने लेकर गई। भगवाना महतो मृत बच्ची के पिता ने कहा की बच्ची की बुखार हुआ था, जिसको इलाज के लिए नवगछिया के चंदन डॉक्टर के यहां के लेकर गए थे जहां डॉक्टर ने बच्ची को एक सुई लगाई घर आने के बाद अगले दिन बच्ची का जायदा तबियत खराब हो गया जिसके बाद उसे भागलपुर लेकर गए। तिलकामांझी चौक पहुंचते हीं बच्चे ने सांस छोड़ दिया डॉक्टर के पास लेकर गए तो डॉक्टर ने कहा कि बच्ची की मौत हो गई है। वहां से वापस नवगछिया आए और बच्ची को मिट्टी में दफन कर दिए। उसके बाद झाड़-फूंक करने वालो ने कहा कि बच्ची को मिट्टी से निकाल कर लाओ हम जिंदा कर देंगे और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराओ। बच्ची का उम्र करीब 10 महीना है।

सोनी देवी और झाड़-फूंक करने वाली महिला ने कहा कि इसको किसी और ने कहा की बच्ची को जिंदा कर देंगे। गांव में हल्ला हो रहा था हम घर से बाहर निकले हमने कुछ नहीं किया है। नवगछिया के अनुमंडल अस्पताल ने कहा कि नोनिया पट्टी के रहने वाले भगवाना महतो की 10 महीने पुत्री हर्षिता कुमारी का पिछले दो दिनों से नवगछिया के एक निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है। जहां उसकी तबियत ज्यादा खराब होने के बाद उसे परिजन भागलपुर के तिलकामांझी चौक पर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गया जहां डॉक्टरों ने बच्ची की मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार वाले उसे नवगछिया लाकर मिट्टी में दफन कर दिया था। लेकिन झाड़-फूंक करने वाली महिला सोनी देवी ने दावा किया कि मेरे शरीर पर भगत आते है।

यह भी पढ़े : बहादुरपुर गांव में आपसी विवाद में जमकर हुई मारपीट

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय कुमार की रिपोर्ट

AI का इंसानों पर असर: नौकरी, पढ़ाई, सरकार और लोकतंत्र में...

पहिए ने इंसान के शरीर का बोझ हल्का किया, भाप के इंजन ने मांसपेशियों की ताकत को चुनौती दी और कंप्यूटर ने गणना का...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...