Jharkhand Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, वज्रपात से 4 की मौत, 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड में आंधी-बारिश और वज्रपात से मौसम सुहाना हुआ, लेकिन चार लोगों की मौत हो गई। 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पूरे राज्य में बारिश की चेतावनी।


Jharkhand Weather Alert रांची : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंडवासियों को आखिरकार राहत मिली है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से शुक्रवार को राज्य के मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छा गए और कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। हालांकि इस राहत भरे मौसम के बीच वज्रपात की घटनाओं ने बड़ा नुकसान भी पहुंचाया है। राज्य के विभिन्न जिलों में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं।

Jharkhand Weather Alert: वज्रपात की चपेट में आने से चार लोगों की मौत

गढ़वा जिले में भृगु साव की पत्नी सोनमती देवी (45) और मेराल थाना क्षेत्र के बांनाजाप गांव निवासी उदय सिंह (35) की वज्रपात से मौत हो गई। वहीं धनबाद के राजगंज क्षेत्र में धनेश्वर महतो की पत्नी सपना देवी (44) की भी बिजली गिरने से जान चली गई।

इधर रांची जिले के इटकी थाना क्षेत्र स्थित कुल्ली गांव में शुक्रवार सुबह वज्रपात की चपेट में आने से 11 वर्षीय आश्रिता मिंज की मौत हो गई। इस घटना में उसके पिता राहुल मिंज और माता सुषमा मिंज घायल हो गए, जिनका उपचार कराया जा रहा है।

Jharkhand Weather Alert: बारिश से तापमान में भारी गिरावट, लोगों को मिली राहत

राज्य के लगभग सभी हिस्सों में हुई बारिश का असर तापमान पर साफ दिखाई दिया। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार सबसे अधिक 25 मिलीमीटर बारिश बोकारो में दर्ज की गई, जबकि राजधानी रांची में 15 मिलीमीटर वर्षा हुई।

बारिश के बाद रांची का अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटों में 8.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मेदिनीनगर में तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस कम हुआ। वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान चार डिग्री और चाईबासा का तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। तापमान में आई इस गिरावट से मौसम काफी सुहाना हो गया है।


Key Highlights

  • झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से मौसम में बड़ा बदलाव।

  • वज्रपात की घटनाओं में चार लोगों की मौत, कई घायल।

  • रांची सहित 13 जिलों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा का ऑरेंज अलर्ट।

  • राज्य के लगभग सभी हिस्सों में बारिश से तापमान में भारी गिरावट।

  • अगले 24 घंटे तक आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना बरकरार।


Jharkhand Weather Alert: आज और कल भी जारी रहेगा मौसम का असर

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए रांची सहित 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा रविवार के लिए पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और मेघ गर्जन की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। लोगों को खुले मैदान, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

Jharkhand Weather Alert: मॉनसून की रफ्तार धीमी, केरल पहुंचने में होगी देरी

इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मॉनसून को लेकर नया अपडेट जारी किया है। विभाग के अनुसार श्रीलंका के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र और तूफानी हवाओं के कारण मॉनसून फिलहाल केरल तट से करीब 30 से 35 किलोमीटर दूर ठहरा हुआ है। अगले दो से तीन दिनों तक इसके आगे बढ़ने की संभावना कम है।

मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. एम. महापात्र के अनुसार आगामी सात दिनों के भीतर मॉनसून दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस वर्ष देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दौरान सामान्य से लगभग 10 प्रतिशत कम बारिश होने की संभावना है।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...