ईसाई गोवा तीर्थ दर्शन के लिए 29 जून तक कर सकते है आवेदन

रांची: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत ईसाई धर्मावलंबियों के बीपीएल श्रेणी के कुल 88 लाभुकों को गोवा तीर्थ दर्शन कराया जाएगा। जून अंतिम सप्ताह से जुलाई तक यह यात्रा कराई जाएगी।

रांची जिले के वैसे ईसाई धर्मावलंबी जो यात्रा करना चाहते हैं उनसे 29 जून को शाम 5 बजे तक आवेदन मांगा गया है। आवेदन पत्र www.ranchi. nic.in वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है,या खेल पदाधिकारी के कार्यालय प्राप्त कर सकते है और इसके भर कर वहीं जमा करना होगा।

तीर्थयात्रा करने के इच्छुक लोगों की उम्र 60 वर्ष से अधिक और झारखंड का स्थाई निवासी होना चाहिए। आवेदन पत्र के साथ निवास प्रमाण पत्र के रूप में आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसें,बिलजी बिल संबंधित अन्य प्रमाण पत्र मान्य होगा।

आवेदक इससे पहले  तीर्थ दर्शन योजना का लाभ नहीं लिया हो। तीर्थ यात्री के साथ एक पारिवारिक सदस्य को ले जाने की अनुमति होगी। आवेदक को मेडिकल सर्टिफिकेट देना होगा। तीर्थ यात्रियों का चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर जिलास्तरीय प्रबंध समिति द्वारा होगा।

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...

Vishwakarma Puja 2026: CM सम्राट चौधरी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं,...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्वकर्मा पूजा पर प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने औद्योगिक विकास में श्रमिकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।Vishwakarma Puja...