हिंदू,मुस्लिम और ईसाई धर्मावलंबियों को तीर्थ कराएगी सरकार

रांची: मुख्यमंत्री  तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत रांची के हिंदू,मुस्लिम और ईसाई धर्मावलंबियों को तीर्थ कराई जाएगी।

तीनों समुदाय के 72-72 लोग तीर्थयात्रा पर भेजे जाएंगे। इसको लेकर जो योजना बनाई गई है उसके अनुसार हिंदू समुदाय के लोगों को 20 से 27 जुलाई के बी द्वारिका- सोमनाथ का तीर्थ दर्शन कराया जाएगा।

मुस्लिम समुदाय के लोगों को 2 से 8 अगस्त के बीच अजमेर शरीफ-आगरा, फतेहपुर सिकरी की यात्रा कराई जाएगी। वहीं, ईसाई समुदाय के लोगों को 10 से 14 जुलाई के बीच गोवा की यात्रा पर ले जाया जाएगा।

इसके लिए आवेदन की मांग की गई है। इच्छुक लोग 3 जुलाई तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए तीर्थयात्री का बीपीएल श्रेणी और रांची का स्थाई निवासी होने के साथ पूर्ण रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। यात्री के साथ एक परिजन या जानने वालों को ले जाने की छूट मिलेगी।

जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि आवेदन करने के इच्छुक तीर्थयात्री की उम्र 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। आवेदक पहले इस योजना का लाभ नहीं लिया हो और तीर्थयात्रा के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हो। आवेदन के साथ मूल चिकित्सा प्रमाण पत्र भी लगाना होगा, जिसमें फिट फॉर ट्रेवल सर्टिफिकेट दर्ज होना जरूरी है।

Jharkhand SIR: रांची में 40% से ज्यादा काम बाकी, अंतिम Voter...

 झारखंड में SIR की विसंगतियां दूर करने का काम धीमा है। रांची में 6.44 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी हुआ है और अंतिम सूची...

सीएम सम्राट चौधरी ने PM Modi को दी जन्मदिन की बधाई,...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।PM Modi...

PM Modi Birthday:सांसद मनीष जायसवाल ने PM Modi को जन्मदिन पर...

सांसद मनीष जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।PM Modi Birthday...