Jharkhand के पहलवानों ने रचा नया कीर्तिमान, एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए किया क्वालिफाई…

रांची: झारखंड (Jharkhand) के पहलवानों ने रचा नया कीर्तिमान रच दिया है। थाइलैंड में होने वाले U-15 एवं U-20 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए झारखंड से दो पहलवानों ने सीधा क्वालिफाई कर लिया है। इनमें झारखंड के अनूप कुमार U-15 38kg-भार वर्ग में एवं अमित कुमार गोप ने U-20 के 77kg भार वर्ग में पहला स्थान प्राप्त कर भारतीय कुश्ती टीम में जगह बनाया।

बता दे कि U-15 एवं U-20 जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल Sriracha (Thailand) में आयोजन होने वाला है। भारतीय कुश्ती टीम का चयन ट्रायल नोएडा (उत्तर प्रदेश) में आयोजन हुआ। इस ट्रायल में झारखंड के दो खिलाड़ी भारतीय कुश्ती टीम में अपनी जगह पक्की करने में सफल रहे।

अनूप कुमार ने महाराष्ट्र के पहलवान को  8-0 के स्कोर से हराया

अनूप कुमार U15 38 kg ग्रीको रोमन ने अपने पहले कुश्ती में महाराष्ट्र के पहलवान को 8-0 के स्कोर से हराया। वही दूसरे राउंड के कुश्ती में दिल्ली के पहलवान को भारी भरकर 8-0 स्कोर के अंतर से हराया। फाइनल कुश्ती में दिल्ली के पहलवान को 8-0 के स्कोर से हरा कर U-15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

वहीं अमित गोप ने U-20 77 kg ग्रीको रोमन ने अपने पहले कुश्ती में उत्तर प्रदेश के पहलवान को 13-6 के स्कोर से हरा दिया। वहीं दूसरे कुश्ती में चंडीगढ़ के पहलवान को 11-9 के स्कोर से हराया। फाइनल कुश्ती में दिल्ली के पहलवान को 4-3 के स्कोर से हरा कर U-20 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

ये भी पढ़ें- नशे के जाल में फंसता Gumla, रोक पाने में नाकाम प्रशासन, आगे होगा क्या…

झारखंड के पहलवान अनूप कुमार U-15 एवं अमित गोप U-20 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय कुश्ती टीम में चयन होने पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष-जीशान कमर,(भा.प्र.से.), अभिभावक-के रवि कुमार,(भा.प्र.से.), खेल निदेशक झारखंड सुशांत गौरव, (भा.प्र.से.), हमारे मार्गदर्शक-भोलानाथ सिंह, महासचिव-रजनीश कुमार, बिजय शंकर सिंह कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, उप निदेशक खेल राज किशोर खाखा, एवं सभी जिला कुश्ती अध्यक्ष/ सचिव एवं झारखंड राज्य कुश्ती परिवार एवं खेल विभाग झारखंड के पदाधिकारीयों द्वारा शुभकामनाएं दी गई।

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌤️ बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026📊 जिला-वार पूर्वानुमानजिलाअधिकतम न्यूनतम वर्षा मौसमपटना ⛈️ 32°C 26°C 6.7 मिमी ओलों के साथ तूफाननालंदा ⛈️ 32°C 25°C 14.4 मिमी ओलों के साथ तूफानभोजपुर ⛈️ 31°C 26°C 4.6 मिमी आंधी-तूफान संभावितबक्सर ⛈️ 30°C 26°C 5.1 मिमी ओलों के साथ तूफानकैमूर ⛈️ 30°C 26°C 14.6 मिमी ओलों के...

रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌧️ रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान 🌧️ अधिकतम तापमान 29.7°C और न्यूनतम 21.9°C। मौसम: मध्यम बौछारें।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख रांची में आने...

पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

⛈️ पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान ⛈️ अधिकतम तापमान 31.9°C और न्यूनतम 26.1°C। मौसम: ओलों के साथ तूफान।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख पटना...