Advertisment

‘कौआकोल के भलुआही में 3 महिला के मौत की उच्चस्तरीय जांच कराए’

नवादा : मुजफ्फरपुर में डीबीआर यूनिक नेटवर्कियां कंपनी द्वारा करीब 250 लड़कियों के साथ यौन शोषण की न्यायिक जांच कराओ। इस जघन्य घटना में संलिप्त दोषियों को तत्काल सजा, दो पीड़ितों को सरकारी नौकरी दो जैसे मांगों को लेकर अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा ) के राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस के तहत नवादा के पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए प्रजातंत्र चौक पहुंचकर सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की।

तत्पश्चात सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा जिला सचिव सावित्री देवी और अध्यक्ष सुदामा देवी ने संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कही। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में अनाथ लड़कियों के घटित घटना के बाद एक बार फिर मुजफ्फरपुर में नेटवर्किंग कंपनियां द्वारा लड़कियों को बंधक बनाकर यौन शोषण करना यह हृदय विदारक घटना है। यह साबित हो गया है कि नीतीश कुमार-भाजपा राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं है। चाहे वह मुजफ्फरपुर हो या फिर कौआकोल के भलुआही हो।

नेत्रृ द्वेय ने कही कि नारी सशक्तिकरण की ढोंग करने वाली सरकार में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर है। कानून का डर अपराधियों में समाप्त हो गई है। अपराधियों के रहमोकरम चलने वाली सरकार में सुरक्षा की उम्मीद करना बेमानी होगा। महिला विरोधी सरकार के खिलाफ चौतरफा आंदोलन छेड़ने का आह्वान किया सरकार से मांग किया मुजफ्फरपुर में घटित यौन शोषकों पर कड़ी कार्रवाई करें एवं पूरे घटना को उच्च स्तरीय जांच करने की मांग सरकार से की। मौके पर संजु देवी, सुगिया देवी और यशोदा देवी समेत बड़ी संख्या में महिला शामिल थे।

यह भी पढ़े : महिला को धारदार हथियार से गाल पर वार कर हत्या करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...