Advertisement
Advertisement

पुलिस वाहन ने कार में मारी टक्कर, डीएसपी बोले- कोई बडी बात नहीं, आधे घंटे तक हंगामा

भागलपुर : भागलपुर कचहरी चौक के समीप पुलिस वाहन ने एक कार में पीछे से दो बार धक्का मार दिया। जिसके बाद कार चालक और पुलिस वाहन चालक के बीच आधे घंटे तक बहसबाजी होती रही जिसके बाद यातायात बाधित हो गया। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे इसके बाद कार चालक को आश्वासन देते हुए कार को साइड करवाया और यातायात को सुचारू रूप से शुरू करवाया।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कुर्सेला निवासी रवि रमन किसी काम से भागलपुर आए थे तभी कचहरी चौक के समीप प्रशासनिक महकमे के अधिकारी की वाहन गुजर रही थी इसी बीच ट्रैफिक सिपाई ने कार समेत अन्य वाहन को रोक दिया जिसके बाद पुलिस वाहन ने पीछे से दो बार धक्का मार दिया जिससे कि कार के पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया क्षतिग्रस्त का हर्जाना के लिए कार चालक रवि रमन पुलिस वाहन के ड्राइवर से उलझ गए और आधे घंटे तक हंगामा किया।

मामले को लेकर पीड़ित रवि रमन ने बताया कि कुर्सेला से वह भागलपुर निजी कार्य से आया हुआ था। इसी दौरान कचहरी चौक के समीप पुलिस वाहन ने पीछे से दो बार धक्का मारा दिया। पुलिस महकमे की अधिकारी की गाड़ी जा रही थी तो हम लोगों को ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने रोक दिया। पीछे से पुलिस की एक बड़े वाहन भी आ रही थी उन्होंने पीछे से दो बार धक्का मारा। जिससे कि कार के पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। मेरी मांग है कि हमारी जो नुकसान हुई है उसकी भरपाई करें। इधर, मौके पर पहुंचे पुलिस ने कार चालक को अपने हिरासत में ले लिया और कार को जब्त कर लिया।

ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार ने बताया कि हमने उन्हें कहा किया जुर्माना लगेगा। भरा जाएगा लेकिन युवक गुस्सा हो गया। यह भी सही नहीं है या कोई बड़ी बात नहीं थी। ऐसा हो जाता है तुरंत बाइक का चालान कटवाने वाले डीएसपी को यह बात सम्मान लगी। सोचिए पुलिस की गाड़ी में टक्कर होती तो क्या डीएसपी के यही बोल होते। फिलहाल युवक के गाड़ी को पुलिस तिलकामांझी थाना ले गए हैं।

यह भी पढ़े : अंधविश्वास : मिट्टी में दफन मृत बच्ची पहुंची अस्पताल, परिजन का दावा- जिंदा है इसे दिजिए ऑक्सीजन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar Education Department Salary Irregularity: बिहार में वेतन भुगतान के नाम...

Bihar Education Department Salary Irregularity, पटना: बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। HRMS पोर्टल पर कथित...

साप्ताहिक राशिफल (2 नवंबर से 8 नवंबर 2026): मेष से मीन...

2 नवंबर से 8 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कर

आज का राशिफल और पंचांग 6 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव